Saturday, April 01, 2023
BREAKING
मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं: प्रो. चंद्र कुमार 4जी सेवाओं के लिए आईटी विभाग ने बीएसएनल के साथ साइन किया एमओयू सिरफिरे ताया का 7 साल के मासूम पर दराट से हमला आईटी विभाग को डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य का सराहना पुरस्कार गर्भवती पत्‍नी को अस्‍पताल में देखने आ रहा युवक हादसे का शिकार, शोक की लहर 2.502 किग्रा चरस रखने के दोषी को 12  साल का कठोर कारावास व जुर्माना पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से बनने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी दसवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म, तबीयत बिगड़ी तो गर्भवती होने का पता चला व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: मुख्यमंत्री
 

कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट: केवल पठानिया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 18, 2023 17:54 PM IST
कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट: केवल पठानिया

धर्मशाला(कांगड़ा), 18 मार्च। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया व्यवस्था परिवर्तन का पहला बजट जिला कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह शब्द कहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली भी उपस्थित रहे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार का पहला बजट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला कांगड़ा के प्रति स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के विजन से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

केवल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार और मुख्यमंत्री हैं जिसने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बजट में इतनी अधिक राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बनने से रोजगार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बड़े हवाई जहाजों के साथ बड़े अवसर भी लेकर आयेगा। पठानिया ने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, पर्यटक ग्राम, ओल्ड एज होम, आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण जिला के लिए विकास के अपार अवसर लेकर आएगा।

उन्होंने कहा कि बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर का निर्माण तथा पोंग डैम क्षेत्र में वॉटर स्पोर्टस, शिकारा, क्रूज, यॉट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन में समृद्धि लाएगा। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं: प्रो. चंद्र कुमार

ब्लूप्रिंट : मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं: प्रो. चंद्र कुमार

केंद्रीय मंत्रियों ने इंडिगो की दिल्ली-धर्मशाला उड़ान को दिखाई झंडी

शुभारंभ : केंद्रीय मंत्रियों ने इंडिगो की दिल्ली-धर्मशाला उड़ान को दिखाई झंडी

150 पदों के लिए साक्षात्कार देहरा में 27 मार्च को

रोजगार : 150 पदों के लिए साक्षात्कार देहरा में 27 मार्च को

भूकंप के तेज झटकों से कापा हिमाचल, लोग घरों से बाहर निकले

जलजला : भूकंप के तेज झटकों से कापा हिमाचल, लोग घरों से बाहर निकले

पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

: पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां  उप तहसीलों में रजिस्ट्री सुविधा शुरू

राहत : राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां  उप तहसीलों में रजिस्ट्री सुविधा शुरू

सीएम ने पालमपुर को दिया बीडीओ कार्यालय, आईटी हब बनाया जाएगा

घोषणाएं : सीएम ने पालमपुर को दिया बीडीओ कार्यालय, आईटी हब बनाया जाएगा

श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम, पुनर्वास केंद्रो में परामर्श सुविधा आरंभ करने का आग्रह

भेंटवार्ता : श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम, पुनर्वास केंद्रो में परामर्श सुविधा आरंभ करने का आग्रह

VIDEO POST

View All Videos
X