Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

आप फतेहपुर को फतह करवाएं, क्षेत्र का विकास हम करेंगे: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 21, 2021 17:56 PM IST
आप फतेहपुर को फतह करवाएं, क्षेत्र का विकास हम करेंगे: जयराम ठाकुर

फतेहपुर(कांगड़ा), 21, अक्‍तूबर। आप फतेहपुर को फतह करके दें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुरवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गोलवां, होरी देवी और भटोली में जनसभाएं कीं। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के लिए वोट मांगे और कहा कि पिछले चार साल में जो कसर रही है, उसे हम एक साल में पूरा करेंगे।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर भी हमलावर रहे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को लेकर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में कांग्रेस के कुछ स्टार प्रचारक आपके क्षेत्र में प्रचार के लिए आए। ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस स्टार बनाकर हिमाचल ला रही है।

 

सवाल उठाने वाले कतारों में लग कर लगवा रहे वैक्सीन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग हमसे सवाल पूछते हैं कि आपने क्या किया। पहले हिमाचल में केवल दो ऑक्सीजन प्लांट थे, लेकिन आज करीब 30 ऑक्सीजन प्लांट हैं। हम काम करते रहे, लेकिन कांग्रेस के नेता केवल भाषण देते रहे। जो कांग्रेसी पहले वैक्सीन पर सवाल उठा रहे थे, वही लोग टीका लगाने के लिए कतारों में लगे रहे। हिमाचल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने में देश में अव्वल रहा। हिमाचल ने देश में वैक्सीनेशन मॉडल पेश किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में तो कांग्रेस नेता विहीन है ही, पूरे देश में भी पूरी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा है। हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के लोगों में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। 

 

कांग्रेस ही महंगाई की जननी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग महंगाई को लेकर सवाल करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ही महंगाई की जननी है। 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, महंगाई और बेरोजगारी इन्ही की देन है। आज देश मजबूत हाथों में है। जिस तरह से हमने कोरोना खिलाफ सफलता पाई है, महंगाई रोकने में भी जरूर कमायाब होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज हमारी सरकार को चार साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस के पास आज किसी मंत्री या सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। इनके नेता तो अपनी ही पार्टी को लूटने का काम करते हैं। कोरोना काल में इन्होंने करोड़ों का बिल अपनी पार्टी को भेज दिया। सोचिए अगर ऐसी पार्टी आज प्रदेश में सत्ता में होती तो क्या होता।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने फतेहपुर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं को भी गिनाया।

 

विकास में नहीं रहेगी कोई कसर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हम आपके पास फतेहपुर मांगने आए हैं। आप हमें केवल एक साल का मौका दिजिए, आगे आप खुद कहेंगे कि फतेहपुर हमेशा भाजपा के साथ रहेगा। चार साल की कमी को एक साल में पूरा करेंगे। आप फतेहपुर को फतेह करें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे जो भी वादे किए हैं, वो आचार संहिता खत्म होने के बाद पूरे किए जाएंगे।

 

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X