Saturday, April 19, 2025
BREAKING
ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान अप्रेंटिस और ऑपरेटर के 100 पदों के लिए इंटरव्‍यू 23 को भोरंज में पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया
 

हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, March 23, 2025 17:26 PM IST
हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री

शिमला, 23 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित ‘समृद्ध हिमाचल 2045’ तीन दिवसीय भौतिक विचार मंथन अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगोष्ठियों और चर्चाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सतत् आर्थिक विकास के लिए 20 वर्षीय कार्य योजना तैयार करना है। प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

 

उन्होंने बल देते हुए कहा कि इन दीर्घकालीन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार सतत् विकास और आर्थिक वृद्धि के लिए समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। इससे भविष्य के लिए नवीन रणनीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ऊर्जा क्षेत्र के विकास, पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन और शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र की अधोसंरचना को केंद्र में रख कर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल विद्युत क्षमता का उच्चतम दोहन सुनिश्चित करना चाहती है और सरकार ने ऊर्जा परियोजनाओं में अधिक रॉयलटी प्राप्त करने का मामला उठाया है। प्रदेश प्राकृतिक खेती में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं और डेयरी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न पहल की गई है और व्यवस्था परिवर्तन का अर्थ आत्मनिर्भर हिमाचल बनने की ओर अग्रसर होना है।

अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विचारक एवं उद्यमी सैम पित्रोदा भी वर्चुअल माध्यम से अमेरिका से इस सत्र में जुड़े। उन्होंने प्रदेश के समावेशी विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए तथा इस विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नवाचार प्रयासों की सराहना की और कहा कि हिमाचल के विकास के लिए वह प्रदेश सरकार से अपने ज्ञान को साझा करने के इच्छुक है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्षों में उठाए गए विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के सचिव, प्रदेश सरकार के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान

आरोप : कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान

मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया

गुणात्‍मक शिक्षा : मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया

गुजरात के सौर ऊर्जा परियोजना से बेहतर है प्रदेश की परियोजना, मंत्रियों ने भाजपा के आरोप नकारे

पलटवार : गुजरात के सौर ऊर्जा परियोजना से बेहतर है प्रदेश की परियोजना, मंत्रियों ने भाजपा के आरोप नकारे

अस्पताल पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

बयान : अस्पताल पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

पॉवर  सेक्टर में चल रहे घोटाले विमल नेगी की मौत का कारण: जयराम ठाकुर

बड़ा खेल : पॉवर  सेक्टर में चल रहे घोटाले विमल नेगी की मौत का कारण: जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मृत्‍यु पर राजनीति कर रही भाजपा, निष्‍पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

प्रतिक्रिया : विमल नेगी की मृत्‍यु पर राजनीति कर रही भाजपा, निष्‍पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

मंत्रिमंडल ने न्‍यूनतम बस किराया दोगुना बढ़ाया, 31 मार्च से नियमित होंगे अनुबंध कर्मी

फैसले : मंत्रिमंडल ने न्‍यूनतम बस किराया दोगुना बढ़ाया, 31 मार्च से नियमित होंगे अनुबंध कर्मी

हिमाचल की मियार घाटी में दिखी दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी

फोटोग्राफिक साक्ष्य : हिमाचल की मियार घाटी में दिखी दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी

VIDEO POST

View All Videos
X