हमीरपुर, 06 मार्च। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले गांव नेल्ली की एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार शीला देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी गांव नेल्ली, भोरंज शाम को घर में ना पाकर उसके परिजनों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन तुरन्त उसे भोरंज सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
निर्धन परिवार के दो बेटों की एक साथ मौत
नादौन। हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन की हथोल पंचायत के लाहड़ गांव में एक निर्धन परिवार के दो बेटों की एक साथ अर्थी उठने से पूरा क्षेत्र गमगीन है। मिली जानकारी के अनुसार इन भाईयों का निधन सोमवार सुबह 4 बजे एक साथ हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार घर का बड़ा बेटा रघुवीर सिंह (49) पुत्र धूमा राम कुछ अरसे से बीमार था। रघुवीर की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा मस्तराम (47) घर पर ही था, उसकी भी मौत अचानक सोमवार सुबह ही 4 बजे के आस-पास घर पर हो गई। मस्तराम 35 फीसदी दिव्यांग था। दो बेटो की अचानक मौत होने से गांव में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि रघुवीर सिंह की पत्नी भी बीमार है, वो चलने फिरने में असमर्थ हैं। रघुवीर अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी सहित पत्नी छोड़ गया है। वहीं मस्तराम अपने पीछे एक बेटा व पत्नी छोड़ गया है। इसके साथ ही घर पर वृद्ध माता-पिता रह गए हैं। दो कमाने वालों की मौत से परिवार की आय का साधन नहीं बचा है। यह बात सोच कर हर कोई परेशान है। इस परिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मदद की उम्मीद है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट