Tuesday, April 16, 2024
BREAKING
सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम 4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर
 

अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में हैड टीचर निलंबित

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, September 26, 2021 18:38 PM IST
अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में हैड टीचर निलंबित

मैनपुरी(उप्र), 26 सितंबर। मैनपुरी जिले के बेवर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दौदापुर की प्रधानाध्यापिका को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित जाति के छात्रों के बर्तन अलग रखवाने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

 

विद्यालय की दोनों रसोइयों को भी सेवा से हटा दिया गया है। मुख्‍य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार ने बताया कि मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित जाति के छात्रों के बर्तनों के संबंध में जातिगत भेदभाव की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

 

कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति साहब सिंह ने शिकायत की थी कि विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखे जाते हैं। अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा प्रयोग किये गये बर्तनों को रसोई में रखने की अनुमति नहीं थी।

 

सीडीओ ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह और परियोजना निदेशक के. के. सिंह के साथ विद्यालय और रसोई का निरीक्षण किया और वहां अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा प्रयोग किये गये बर्तनों को अलग कक्ष में पाया। सीडीओ ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही दो रसोइयों को सेवा से हटा दिया और प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह राजपूत को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

VIDEO POST

View All Videos
X