Saturday, April 01, 2023
BREAKING
मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं: प्रो. चंद्र कुमार 4जी सेवाओं के लिए आईटी विभाग ने बीएसएनल के साथ साइन किया एमओयू सिरफिरे ताया का 7 साल के मासूम पर दराट से हमला आईटी विभाग को डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य का सराहना पुरस्कार गर्भवती पत्‍नी को अस्‍पताल में देखने आ रहा युवक हादसे का शिकार, शोक की लहर 2.502 किग्रा चरस रखने के दोषी को 12  साल का कठोर कारावास व जुर्माना पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से बनने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी दसवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म, तबीयत बिगड़ी तो गर्भवती होने का पता चला व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: मुख्यमंत्री
 

हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 04, 2023 17:56 PM IST
हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव
file photo

सुजानपुर(हमीरपुर),04 मार्च। बसंत के आगमन के साथ ही फाल्गुन माह में मनाया जाने वाला रंगों का उत्सव होली प्रकृति के साथ-साथ हमारे जीवन में भी एक नई उमंग, उत्साह और तरंग लेकर आता है। चारों ओर अबीर-गुलाल के रंगों और मस्ती से सराबोर करने वाले इस उत्सव का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस रंग-बिरंगी होली की यह परंपरा दशकों या सदियों से नहीं, बल्कि युगों-युगों से चली आ रही है। हमारे खूबसूरत प्रदेश हिमाचल में भी होली मनाने की बहुत ही प्राचीन परंपरा रही है और इस परंपरा एवं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा प्रतीक है हमीरपुर जिले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव।

जी हां, हिमाचल प्रदेश में होली के उत्सव की चर्चा हो और उसमें सुजानपुर का जिक्र न आए, ऐसा कभी भी नहीं हो सकता। कभी कटोच वंश के महाराजा संसार चंद की राजधानी रहे सुजानपुर कस्बे में आज भी होली की प्राचीन परंपराओं की एक गहरी एवं अमिट छाप देखने को मिलती है। हर वर्ष फाल्गुन में यहां के प्राचीन मंदिरों एवं धरोहरों, विशाल चैगान, गलियों और चैराहों में होली के अदभुत रंगों के दीदार होते हैं।

 

सुजानपुर टीहरा नि:संदेह जिला हमीरपुर का सबसे सुंदर एवं आकर्षक स्थल है। हालांकि, इस नगर की स्थापना का कार्य लगभग 1761 ईस्वी में कटोच वंश के राजा घमंड चंद ने शुरू किया था। मगर इसको पूर्ण करने और इसे उस समय की बहुत वैभवशाली नगरी बनाने का श्रेय राजा घमंड चंद के पोते महाराजा संसार चंद को ही जाता है।

 

वर्ष 1775 ईस्वी से 1823 ईस्वी तक के अपने शासनकाल के दौरान महाराजा संसार चंद ने सुजानपुर टीहरा में अनेक भव्य भवनों एवं मंदिरों का निर्माण करवाया। वह बहुत ही कलाप्रेमी और प्रतापी राजा थे। कांगड़ा चित्रकला शैली भी उनके शासनकाल में काफी फली-फूली। सुजानपुर के सुंदर मंदिरों विशेषकर नर्वदेश्वर मंदिर की दीवारों पर कांगड़ा कलम के बहुत ही मनोहारी चित्र इसके साक्षी हैं।

 

सुजानपुर का चौगान मैदान आज भी इस कस्बे की शान है और इसी चैगान में ही प्रतिवर्ष होली उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मैदान के एक कोने पर महाराजा संसार चंद ने वर्ष 1785 में शिखर शैली में मुरली मनोहर मंदिर का निर्माण करवाया था। कहा जाता है कि इसी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महाराजा संसार चंद अपनी प्रजा के साथ होली मनाते थे। उन्होंने होली के रंगीन पर्व को विश्व प्रसिद्ध ब्रज की होली की भांति लोकोत्सव का स्वरूप प्रदान किया था, जिसकी परंपरा आज भी कायम है और होली के उपलक्ष्य पर यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। पहले यह मेला तीन दिन का होता था, लेकिन राष्ट्र स्तरीय महोत्सव का दर्जा मिलने के बाद अब यह मेला चार दिन तक आयोजित किया जाता है।

 

इस वर्ष भी यह उत्सव 5 से 8 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस उत्सव में होली की समृद्ध परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्याओं, प्रदर्शनियों, भव्य झांकियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और कई अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर की फिजाओं में होली के खूबसूरत रंग बिखरने शुरू हो गए हैं और इस बार भी यह उत्सव सुजानपुर में एक नई उमंग और तरंग लेकर आ रहा है।

एनआईटी हमीरपुर के कैंपस में छात्रों के बीच हुई खूनी झड़प, वीडियो वायरल

तनाव : एनआईटी हमीरपुर के कैंपस में छात्रों के बीच हुई खूनी झड़प, वीडियो वायरल

हमीरपुर कालेज के सृजन शर्मा का आईआईटी जैम-2023 परीक्षा में 190वां रैंक

उपलब्‍धि : हमीरपुर कालेज के सृजन शर्मा का आईआईटी जैम-2023 परीक्षा में 190वां रैंक

बड़सर उपमंडल में 31 तक मांगे जमीन के सर्कल रेटों पर आपत्तियां/सुझाव

नोटिस : बड़सर उपमंडल में 31 तक मांगे जमीन के सर्कल रेटों पर आपत्तियां/सुझाव

शिमला रवाना हुई जेओए पोस्‍ट कोड 817 के अभ्‍यर्थियों की पैदल यात्रा

रोष : शिमला रवाना हुई जेओए पोस्‍ट कोड 817 के अभ्‍यर्थियों की पैदल यात्रा

दियोटसिद्ध में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ शुरू हुए चैत्र मास मेलें

उद्घाटन : दियोटसिद्ध में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ शुरू हुए चैत्र मास मेलें

सीएम के आशीर्वाद से एचपीटीयू को बनाएंगे आदर्श संस्थान: सुनील शर्मा बिट्टू

विश्व इंजीनियरिंग दिवस : सीएम के आशीर्वाद से एचपीटीयू को बनाएंगे आदर्श संस्थान: सुनील शर्मा बिट्टू

एक साल में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का टारगेट: अनुराग सिंह ठाकुर

कार्यक्रम : एक साल में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का टारगेट: अनुराग सिंह ठाकुर

भोरंज में महिला फंदे से झूली, नादौन में दो भाईयों की एक साथ मौत से मातम

अनर्थ : भोरंज में महिला फंदे से झूली, नादौन में दो भाईयों की एक साथ मौत से मातम

VIDEO POST

View All Videos
X