Monday, March 24, 2025
BREAKING
हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया नादौन में वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान
 

सीएम का कर्मचारियों को आश्‍वासन एक माह में वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेंगे: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, August 24, 2024 18:57 PM IST
सीएम का कर्मचारियों को आश्‍वासन एक माह में वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेंगे: मुख्यमंत्री

शिमला, 24 अगस्‍त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां विभिन्न अराजपत्रित कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की और अपनी मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य हैं और उनकी सभी जायज मांगों पर सहानूभतिपूर्वक विचार किया जाएगा। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और एरियर जारी करने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक माह के भीतर राज्य की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सितंबर 2024 के अंत में कर्मचारी संगठनों के साथ फिर से बैठक करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और अन्य लाभ जारी करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ ही कर्मचारियों को सभी लाभ जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फायदे में चल रहे सभी बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ सुनिश्चित करने के लिए महंगाई भत्ता और एरियर जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। श्री सुक्खू ने कर्मचारियों से प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए धनराशि खर्च करेगी और राज्य के राजस्व संसाधनों को बढ़ाने के लिए भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की किश्तों पर रोक लगा दी थी, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सात प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया है। इसके अतिरिक्त 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को एकसाथ एरियर का भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस के 9,200 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के 10,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं लेकिन यह राशि भी अब तक जारी नहीं की गई है। राज्य सरकार को पूर्व भाजपा सरकार से कर्मचारियों की 10,000 करोड़ रुपए की देनदारियां विरासत में मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार पर कई तरह की बंदिशें लगा दी हैं।


उन्होंने कहा कि ऋण सीमा 6,600 करोड़ रुपए निर्धारित कर दी गई है। वहीं, अगले वित्त वर्ष के लिए 3500 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा अनुदान प्राप्त होगा, जबकि यह राशि पिछली भाजपा सरकार को प्राप्त राशि से 7,000 करोड़ रुपये कम है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सभी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा और रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी ताकि सभी विभाग सुचारू तरीके से कार्य कर सकें। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का गहरा आभार व्यक्त किया।


कर्मचारी संगठनों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचरियों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिया। कर्मचारी संगठनों ने जल्द संयुक्त परामर्श समिति की बैठक करवाने का भी आग्रह किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष लोकेंद्र ठाकुर और अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी : राजेश धर्माणी

 

तकनीकी शिक्षा एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि कर्मचारी सरकार का अभिन्न अंग हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है और समय-समय पर कर्मचारियों के हितों में अनेक कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया था ताकि कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ हर समय खड़ी रही है और कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते और एरियर की मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सात प्रतिशत मंहगाई भत्ता जारी किया है और इस वर्ष 75 वर्ष से अधिक आयु के 28 हजार पेंशन भोगियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भली-भांति परिचित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बात कर राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ कर्मचारियों को सभी लाभ जारी करने का आश्वासन दिया है।


मंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के फलस्वरूप वर्तमान प्रदेश सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपये की बकाया देनदारियां विरासत में मिली। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने सुनिश्चित किए। सरकार के कर्मचारी कल्याण में लिए गए निर्णयों को देखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार पर कई बंदिशें लगा दीं। प्रदेश की ऋण सीमा को 6,600 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है और वर्ष 2025-26 के लिए केवल 3500 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान उपलब्ध होगा।


राजेश धर्माणी ने कहा कि इन तमाम वित्तीय चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है जिसके लिए कर्मचारियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ है और सरकार के दरवाजे वार्ता के लिए सदैव खुले हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के मंत्रिमंडल से हटाने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें श्री बिंदल भूल गए हैं कि उन्हें किन परिस्थितियों में भाजपा नेतृत्व ने स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाया था।


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार के संसाधन जुटाने की मुहिम में कर्मचारियों को सरकार के साथ खड़े रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलेगा और समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाएंगी।

हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री

मंथन : हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री

अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया

भेंटवार्ता : अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी

चर्चा : केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी

विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर

वाकआउट : विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर

किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री

बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री

संबोधन : बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री

विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई

रोष : विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई

प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट आकार में कोई वृद्धि नहीं: जयराम ठाकुर

प्रतिक्रिया : प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट आकार में कोई वृद्धि नहीं: जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X