Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

 हिमाचल पुलिस ने विशेष अभियान से खोज निकाले 635 लापता लोग

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 15, 2021 20:48 PM IST
 हिमाचल पुलिस ने विशेष अभियान से खोज निकाले 635 लापता लोग

शिमला, 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस विभाग ने राज्य में सितम्बर और अक्तूबर, 2021 के महीनों में लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस 635 लापता लोगों का पता लगाने में सफल रही।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और उनकी टीम को बधाई दी है।

 

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 2010 से (30.09.2021 तक) 18,577 लापता व्यक्ति हैं। इनमें से अब तक 17,059 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है और शेष 1416 व्यक्तियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश में ट्रेस किए गए व्यक्तियों का कुल प्रतिशत 91.83 है, जो काफी संतोषजनक है। राज्य पुलिस ने व्यक्तियों के लापता होने के कारणों का भी विश्लेषण किया और तदनुसार खोजे गए व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को आवश्यक परामर्श दिया।

 

VIDEO POST

View All Videos
X