शिमला,17 अक्तूबर। लबे समय से लंबित मांगें पूरी ना किए जाने के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे हिमाचल प्रदेश में रविवार रात 12 बजे से एचआरटीसी की बसें चलना बंद हो जाएंगी। यह ऐलान वार्ता के लिए ना बुलाए जाने से नाराज हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किया है। इसके तहत सोमवार (रविवार रात 12 बजे के बाद से) को सभी बसें खड़ी कर चालक और परिचालक हड़ताल पर रहेंगे।
कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर खासी नाराजगी कर्मचारियों में है। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरों के करीब 582 करोड़ रुपए के अनेक वित्तीय लाभ और देनदारी कई साल से लंबित है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में यह एक प्रथा बन चुकी है कि बिना आंदोलन किए कोई भी वित्तीय लाभ नहीं दिए जाते हैं।
मान सिंह ठाकुर ने कहा कि चार सालों से कर्मचारियों ने कोई भी आंदोलन नहीं किया है। इसके बावजूद प्रबंधन और सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करते आ रही हैं। इसलिए अब कर्मचारियों को कड़ा फैसला लेना पड़ा है। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के तत्वावधान में परिवहन निगम के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए समिति द्वारा निगम प्रबंधन को 14 सितंबर को ही नोटिस जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि अभी तक निगम के कर्मचारियों को जनवरी 2016 से 13 फीसदी आइआर, डीए जनवरी 2019 से चार, पांच और जुलाई 2019 से छह फीसद डीए देय है। कर्मचारी एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देने, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रबधन बीएमसी के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुला रही है, जबकि कर्मचारी यूनियन को नहीं बुलाया जा रहा है।
देर शाम टाल दी गई हड़ताल
उधर, देर शाम को खबर मिली है कि हड़ताल टाल दी गई है। सोमवार से सभी रूटों पर निगम की बसें नियमित दौडेंगी। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार सोमवार को जेसीसी की बैठक बुलाने के लिए तैयार हो गई है। इसमें उनकी मांगों पर चर्चा होगी। इस कारण हड़ताल वापस ले ली गई है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट