Monday, March 24, 2025
BREAKING
हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया नादौन में वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान
 

जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 13, 2024 21:41 PM IST
जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत

जवाली(कांगड़ा),13 मई। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा का जवाली, फतेहपुर और इंदौरा में भारी भीड़ ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार ने जवाली में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य के रूप में आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश और खासकर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र में कई योजनाएं दीं थी। प्रदेश व जिला के विकास में उनके योगदान के लिए चंद्र कुमार ने उनका आभार व्‍यक्‍त किया और भरोसा दिलाया कि कांगड़ा-चंबा की जनता एक राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता को चुनाव मैदान में पाकर गद्गद है और आनंद शर्मा को भारी मतों से जीताकर लोकसभा भेजने जा रही है।

 

फतेहपुर के विधायक और हिमाचल प्रदेश सरकार के योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया ने फ़तेहपुर के लोगों से फ़तेहपुर के विकास के लिए आनंद शर्मा को वोट देने की अपील की। वहीं इंदौरा विस क्षेत्र के विधायक मलेंदर राजन ने अपने संबोधन में क्षेत्र की जनता को स्‍मरण करवाते हुए कहा कि आंनद शर्मा ने इंदौरा के लोगों के लिए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया था, जहां आज पेप्सी कंपनी ने हिंदुस्तान का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट स्‍थापित किया है।

 

इस दौरान आनंद शर्मा ने अपने संबोधन में जवाली, फतेहपुर और इंदौरा की जनता से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन देश में सरकार बनाने जा रहा है और कांगड़ा-चंबा की जनता ने उन्‍हें चुन कर संसद में भेजा तो वे इस क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। उन्‍होंने कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए प्रस्‍तावित योजनाएं भी गिनाईं और कहा कि वे इन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि वे शिमला के रहने वाले हैं और हिमाचली है, मगर भाजपा के लोग क्षेत्रवाद से ग्रस्‍त होकर गलत बयानी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के कई नेता और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राज्‍य को छोड़ कर दूसरे राज्‍य में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आज देश जो प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है इसमें कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान हैं। कांग्रेस ने सत्‍ता में रहते हुए देश के विकास में जो कार्य शुरू किए उनके ही परिणाम स्‍वरूप यह संभव हो पाया है, मगर भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री इसका झूठा श्रेय लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

संसद सत्र  : हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

सवाल : देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

संबोधन : प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

कार्यक्रम : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

खामियाजा : एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

बैठक : अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

नियुक्‍ति : अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विलीन : पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

VIDEO POST

View All Videos
X