Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

पठानिया ने दिए स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 18, 2021 19:45 PM IST
पठानिया ने दिए स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

धर्मशाला(कांगड़ा),18 नवंबर वन युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वीरवार को वन मंत्री राकेश पठानिया कालापुल विश्राम गृह में नगर निगम के जन प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में रिक्त पदों को भरने के उचित कदम उठाया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कतें ना आएं।  

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 115 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 250 करोड़ की 32 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है इसके अतिरिक्त 33 करोड़ की छह परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जन प्रतिनिधियों तथा आम जनमानस के सुझावों को शामिल करते हुए परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में छोटे छोट प्रोजेक्ट्स को भी स्मार्ट सिटी के तहत शामिल किया जाए ताकि सभी लोग लाभांवित हो सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी केंद्र तथा राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। पठानिया ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता है। धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है, जो हर साल न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने धर्मशाला को अपार प्राकृतिक सुंदरता से और स्वास्थ्यप्रद जलवायु से नवाजा है। उन्होंने कहा कि परम पावन दलाईलामा का आवास होने के कारण धर्मशाला की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है।

 

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने इस परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की गति को प्रभावित किया है। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि इन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जा सके। इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया,, विभिन्न वार्डों के पार्षद, मौजूद थे।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X