Thursday, March 28, 2024
BREAKING
रामपुर में दोस्‍तों के पास होली खेलने गए युवक की हत्‍या दो लोगों की खूनी झड़प में हुई हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार विश्वासघात करने वालों को जनता देगी जवाब, हारेंगे बागी: कांग्रेस भाजपा में शामिल कांग्रेस के 6 बागियों को विस का टिकट मिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल: जयराम ठाकुर भाजपा की चाल, चेहरा, चरित्र बेनकाब,शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करें: कांग्रेस झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन : कांग्रेस 6 बागी, 3 निर्दलीय विधायक भाजपाई हुए, सुक्‍खू सरकार का फैसला जनता पर मंडी-कुल्‍लू मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत निर्दलीयों के विधायकी छोड़ने से खड़े हुए कई सवालः कांग्रेस
 

मंत्रिमंडल का गठन जल्द, सब क्षेत्रों का रखा जाएगा ध्यान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, December 18, 2022 11:32 AM IST
मंत्रिमंडल का गठन जल्द, सब क्षेत्रों का रखा जाएगा ध्यान

नई दिल्ली, 18 दिसंबर [सुनीता कुमारी]। हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल गठन की कयासों के बीच विधायक सुरेश ने कहा है कि मंत्रिमंडल का गठन जल्द ही कर लिया जाएगा और इसमें सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भोरंज से विधायक सुरेश कुमार ने 32 साल बाद भाजपा के किले में सेंध लगाते हुए यहां कांग्रेस को जीत का स्वाद चखाया है। कुमार अन्य विधायकों के साथ इस समय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ यहां आए हुए हैं।
हिमाचल मंत्रिमंडल गठन की अटकलों के बीच यहां पर स्थित हिमाचल सदन पर इस समय सभी की नजरें गढ़ी हुई हैं। यहां रूके मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल के कांग्रेसी विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग लिया था। यात्रा से लौटने के बाद मंत्रिमंडल गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है। कल शाम हिमाचल सदन में एक संक्षिप्त बातचीत में विधायक सुरेश ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल गठन के वक्त सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा जाएगा।
एक प्रश्न के उत्तर में सुरेश कुमार ने कहा कि सुक्खू सरकार में हिमाचल के किसी भी हिस्से की अनदेखी नहीं की जाएगी। ऊपरी और निचले हिमाचल में एक समान विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू पूरे हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से संजीदा है। सुक्खू सरकार में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
यह पूछे जाने पर की पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर आरोप लगता रहा है कि उनका सारा विकास कार्य उनके गृह जिले मंडी के इर्दगिर्द ही घूमता रहा, तो उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के समय ऐसा नहीं होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू पूरे हिमाचल को अपना घर मानते हैं और वह हर जिले के विकास पर एक समान ध्यान देंगे। हर जिले में रोजगार के नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जिस क्षेत्र की जैसी मांग होगी उसको पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिले की भोरंज विधानसभा सीट पर 32 साल बाद कांग्रेस की विजय क्या उनपर जनउम्मीदों का अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी, पर उन्होंने बेहद साफगोई से कहा कि वे क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सारा ध्यान क्षेत्र के विकास पर होगा। 32 साल में जो कार्य नहीं हुए हैं उनको जल्द से जल्द चिह्नित कर उनपर कार्य किया जाएगा।
क्षेत्र की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्र के सैकड़ों गांव पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं इसके लिए पहले से जारी परियोजनाओं का आंकलन किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो उनमें सुधार किया जाएगा और जो परियोजनाएं अभी तक पूरी नहीं हुई उनको गति दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर नई परियोजनाओं को बनाया जाएगा।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों और विशेष तौर पर संपर्क मार्गों को ठीक करवाया जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां नए सड़क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भोरंज में निर्माणाधीन अस्पताल का कार्य कछुए की गति से चल रहा था, जिसे अब जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। वे दिनरात क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए सहज उपलब्ध होंगे। क्षेत्रवासियों को जहां भी उनकी जरूरत होगी वे वहां उपलब्ध होंगे। वे मुख्यमंत्री सुक्खू की विकासात्मक और सबको साथ लेकर चलने की सोच को अपने क्षेत्र में कार्यरूप देंगे।

विश्वासघात करने वालों को जनता देगी जवाब, हारेंगे बागी: कांग्रेस

बयान : विश्वासघात करने वालों को जनता देगी जवाब, हारेंगे बागी: कांग्रेस

सिद्ध बाबा युवक मंडल ने सफाई की

अभियान : सिद्ध बाबा युवक मंडल ने सफाई की

बाबा बालक नाथ मंदिर का अर्द्ध वार्षिक स्थापना दिवस कल

आयोजन : बाबा बालक नाथ मंदिर का अर्द्ध वार्षिक स्थापना दिवस कल

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था भगवान भरोसे, नालागढ़ में सरेआम दोहरा हत्‍याकांड: जयराम ठाकुर

असुरक्षा : प्रदेश में क़ानून व्यवस्था भगवान भरोसे, नालागढ़ में सरेआम दोहरा हत्‍याकांड: जयराम ठाकुर

पहली बार सिलेंडर लेकर द्रमम्न पंचायत पहुंची गाड़ी, खुशी की लहर

संघर्ष : पहली बार सिलेंडर लेकर द्रमम्न पंचायत पहुंची गाड़ी, खुशी की लहर

ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवा सकेंगे पेंशनभोगी, राशनकार्ड से आधार जोड़ना जरूरी 

दिशानिर्देश : ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवा सकेंगे पेंशनभोगी, राशनकार्ड से आधार जोड़ना जरूरी 

सेब, आलू ढुलाई में लगे बाहरी राज्यों के ट्रकों को विशेष पथ कर से छूट: मुकेश अग्निहोत्री

राहत : सेब, आलू ढुलाई में लगे बाहरी राज्यों के ट्रकों को विशेष पथ कर से छूट: मुकेश अग्निहोत्री

विधायक नैयर ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

पर्यावरण दिवस : विधायक नैयर ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

X