Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

जयसिंहपुर के कंगैहण में वीरेंद्र कंवर ने किया काऊ सेंचुरी का शुभारंभ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 07, 2022 18:10 PM IST
जयसिंहपुर के कंगैहण में वीरेंद्र कंवर ने किया काऊ सेंचुरी का शुभारंभ

जयसिंहपुर(कांगड़ा), 07 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जयसिंहपुर उपमंडल के कंगैहण में एक करोड़ साठ लाख से निर्मित काऊ सेंचुरी का शुभारंभ किया। इस काउ सैंचुरी में प्रारंभिक तौर पर 450 गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि  कि गौ सेवा से बड़ी सेवा कोई नहीं है। हिमाचल प्रदेश के लिए बेसहारा पशु एक बहुत बड़ी समस्या बन गए थे तथा इसी सोच के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश में काऊ सेंचुरीयों का निर्माण किया जाए जिससे पशुओं को किसी दुर्घटना का शिकार ना होना पड़े तथा उन्हें रहने के लिए एक ऐसी जगह उपलब्ध करवाई जाए जहां उन्हें रहने के साथ-साथ पीने का पानी तथा खाने के लिए घास की व्यवस्था आसानी से हो।

उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कांगड़ा जिला के लुथान में गौ अभ्यारण्य का शुभारंभ किया गया है जिस पर करीब तीन करोड़ 96 लाख की राशि व्यय की गई है, लुथान में एक हजार गायों को रखने की क्षमता है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सुलह के नागणी में भी एक करोड़ 17 लाख की लागत से काउ सेंचुरी निर्मित की जा रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में काउ सेंचुरी के माध्यम से करीब 20 हजार मवेशियों का संरक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है ताकि उनके लिए चारे की उचित व्यवस्था की जा सके।

 

उन्होंने राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि मवेशियों को बेसहारा नही छोड़ें और यदि कोई मवेशियों को सड़क पर घूमते हुए देखता है, तो उसे गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों में भेजा जाना चाहिए।

इससे पहले विधायक जयसिंहपुर रवि धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कंगैहण में काउ सेंचुरी के निर्माण में सरकार द्वारा सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेवानिवृत कैप्टन उत्तम सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर पशु पालन विभाग रवि प्रकाश, उपनिदेशक पशु पालन विभाग  संजीव धीमान, भाजपा के मंडलाध्यक्ष राम रत्न सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X