जोगिंद्रनगर(मंडी), 28 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल के अंतर्गत एहजु-बसाही संपर्क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई और आग के गोले में बदल गई। गनीमत यह रही कि इसमें सवार सैनिक और एक बच्चा सुरक्षित बाहर निकाल आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे यह दुर्घटना हुई। रोपड़ी कलैहड़ू पंचायत के लकेहरण गांव के पास हुए इस हादसे में भारतीय सेना में सेवारत सैनिक अभिषेक कुमार की ऑल्टो कार एचपी29ए 9562 में 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। वह कलैहड़ू से जोगिंदर नगर की ओर जा रहे थे। उन्होंने मुस्तैदी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक बच्चा भी घायल हुआ है।
वहीं जैसे ही कार खाई में गिरी इसमें आग लग गई और देखते ही देखते धूं-धूं करके जलने लगी। दुर्घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच चुके थे और उन्होंने घायलों की मदद की। वहीं पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया