गगल(कांगड़ा), 15 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निजी कॉलेजों का निरीक्षण करने आए दो अधिकारियों से 11 लाख 48 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। माना जा रहा है कि यह नकदी उन्होंने रिश्वत के तौर पर हासिल की है। फिलहाल ब्यूरो ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों गगल में एक निजी होटल में रूके हुए थे और शनिवार सुबह गगल एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर वापस लौटने वाले थे। विजिलेंस की कार्रवाई से वे नकदी के साथ दबोच लिए गए। उत्तर प्रदेश से सबंधित इन दो अधिकारियों में संजीव कुमार निवासी अलीगढ़, यूपी और काव्या दूबे निवासी झांसी शामिल हैं। पता चला है कि इन दोनों ने सरन कालेज आफ एजुकेशन घुरकड़ी कांगड़ा, ज्ञान ज्योति राजोल, द्रोणाचार्य कालेज रैत व केएलवी कालेज पालमपुर का शुक्रवार को निरीक्षण किया है। इसके बाद ये गगल में आकर ठहरे और आज सुबह 11:30 बजे उनकी कांगड़ा हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी।
इस बीच किसी ने विजिलेंस को इनके बारे में सूचना दे दी कि इन दोनों लोगों ने निरीक्षण के नाम पर शैक्षणिक संस्थानों से पैसों की मांग की थी। इस पर विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम शनिवार सुबह ही दोनों अधिकारियों के कमरे में पहुंच गई और मौके से दो पैकेटों में रखे गए 11 लाख 48 हजार रुपये बरामद किए। विजिलेंस इसे रिश्वत में मिली रकम मान कर चल रही है और इसे जब्त करके मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी छानबीन जारी है।
भेंटवार्ता:
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की सीएम जय राम ठाकुर से भेंटशिष्टाचार भेंट:
केंद्रीय इस्पात मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट कीशिष्टाचार:
राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीउपलब्धि :
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाने वाले 4 वर्षीय बालक आदिक ठाकुर ने आज धर्मशाला में माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात की।शिष्टाचार भेंट:
मुख्य सचिव से लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल ने भेंट की