Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

युवक का खून से सना शव मिला, हत्‍या की आशंका

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 24, 2022 17:33 PM IST
युवक का खून से सना शव मिला, हत्‍या की आशंका
मृतक की फाइल फोटो

कांगड़ा, 24 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शहर कांगड़ा के साथ लगते गांव तरसूह में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने खून से सनी एक युवक की लाश देखी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्‍जे में लिया और मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी। हत्‍या की आशंका के चलते पुलिस ने धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और जरूरी साक्ष्‍य जुटाए हैं।

 

मृतक की पहचान 23 साल के रमन कुमार निवासी तरसूह के रूप में हुई है। रमन कुमार का शव उसके घर के कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ था। जहां उसका शव बरामद किया गया है, वहां जगह-जगह खून बिखरा हुआ था। इससे उसकी हत्‍या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या करके उसके शव को रास्ते से 10 फीट नीचे फेंका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की तरफ निकले थे, तो उन्‍होंने रास्ते में खून बिखरा देखा। शक होने पर उन्‍होंने आसपास छानबीन की तो रास्ते के करीब 10 फीट नीचे उन्‍हें एक युवक का शव पड़ा दिखा। उन्‍होंने इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान को दी।

 

ग्रामीणों के अनुसार युवक के सिर और मुंह में काफी खून निकला हुआ था। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसके सिर पर पत्थरों से वार किया गया है। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लिया। इस बीच युवक की पहचान तरसूह गांव के ही युवक के तौर पर हुई, जो कांगड़ा में पेंटर का काम करता था। वह परिवार में सबसे छोटा बेटा था, और उसके दो बड़े भाई भी हैं।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X