Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां  उप तहसीलों में रजिस्ट्री सुविधा शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, March 14, 2023 18:33 PM IST
राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां  उप तहसीलों में रजिस्ट्री सुविधा शुरू

धर्मशाला(कांगड़ा), 14 मार्च। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिले की चार उप तहसीलों राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां में अब जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोगों को घरद्वार के समीप यह सुविधा मिलने से उनके धन और समय की बचत के साथ साथ कामकाज में आसानी होगी।

बता दें, जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल में बनी उप तहसील राजा का तालाब और रे, इंदौरा उपमंडल में बनी उप तहसील ठाकुरद्वारा तथा नूरपुर उपमंडल में बनी उप तहसील सदवां में पहले रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जिस कारण इन चार उप तहसीलों के लोगों को रजिस्ट्री के कार्य के लिए अपने मुख्य तहसील कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन अब इन उप तहसीलों में रजिस्ट्री आरंभ होने से वहां लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।

उपायुक्त ने बताया कि इन चार उप तहसीलों में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर स्थानीय लोगों के विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी थी। डीसी ने बताया कि लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से जिला प्रशासन ने मिशन मोड पर इस दिशा में कार्य किया। उन्होंने बताया कि इन चार उप तहसीलों में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने इंटरनेट और कंपयूटर उपलब्ध करवा दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इन चार उप तहसीलों में सब-रजिस्ट्रार की लॉगइन आईडी भी एनआईसी द्वारा बना दी गई है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह से इन चार उप तहसीलों राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को अपने घर द्वार के नजदीक सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को सुगम और सुलभ व्यवस्थाएं देने के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

VIDEO POST

View All Videos
X