Tuesday, April 16, 2024
BREAKING
सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम 4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर
 

शीला, चैतडू, बोह, राजोल, मनसूई, मैकलोडगंज में नुक्सान देखने पहुंची केंद्रीय टीम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 25, 2021 17:09 PM IST
शीला, चैतडू, बोह, राजोल, मनसूई, मैकलोडगंज में नुक्सान देखने पहुंची केंद्रीय टीम

धर्मशाला(कांगड़ा), 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा जिला में मानसून सीजन के दौरान बारिश से हुए नुक्सान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने फील्ड विजिट किया। इस दौरान कांगड़ा जिला के शीला, चैतडू, राजोल, मनसूई तथा बोह, मैकलोडगंज में हुए नुक्सान के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं तथा सड़क को हुए नुक्सान का भी आकलन किया गया।

 

बोह में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया। केंद्रीय टीम में सेंट्रल वाटर कमीशन से भूपेश कुमार तथा डिस्ट्रीब्यूशन, पॉलिसी एंड रेगुलेशन की डिप्टी डायरेक्टर माया कुमारी शामिल थे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में मानसून सीजन में 13 जून से लेकर 26 सितंबर तक लोक निर्माण विभाग को 93 करोड़ 28 लाख के करीब नुक्सान हुआ है जबकि जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को 81 करोड़ 82 लाख के करीब नुक्सान झेलना पड़ा है, नुक्सान की रिपोर्ट पहले ही विभागों के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में विद्युत विभाग को एक करोड़ 96 लाख, एनएच को 23 लाख का नुक्सान हुआ है, कृषि विभाग के तहत 56 लाख के करीब नुक्सान आंका गया है। नगर निगम धर्मशाला के तहत दो करोड़ 80 लाख का नुक्सान हुआ है। उपायुक्त ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान 36 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है जबकि 37 पक्के घर, 60 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं इसके साथ ही 137 कच्चे घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं, 199 काउ शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं।

 

इससे करीब 2 करोड़ 90 लाख का नुक्सान आंका गया है। उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय की टीम को बारिश, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड विजिट करवाया गया है ताकि नुक्सान के बारे में सही जानकारी दी जा सके और उसी के आधार पर केंद्र सरकार से नुक्सान की एवज में मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम ने अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ भी विस्तृत चर्चा की है।

 

टीम के साथ एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल सहित जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी भी स्पॉट पर उपस्थित रहे।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X