Tuesday, April 16, 2024
BREAKING
सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम 4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर
 

भूस्खलन स्थल से 4 और शव बरामद, अब तक 14 की मौत, दो दर्जन लापता

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 13, 2021 17:17 PM IST
भूस्खलन स्थल से 4 और शव बरामद, अब तक 14 की मौत, दो दर्जन लापता

किन्‍नौर, 12 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान आज भी जारी रहा। भूस्‍खलन जारी रहने के चलते बुधवार रात को अभियान बंद कर दिया गया था। गुरुवार को अभियान पुन: शुरू हुआ और इस दौरान 4 और शव बरामद किए गए हैं। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। उधर, इस हादसे के घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैलीकाप्‍टर से लिफ्ट करके शिमला पहुंचाया गया है। यहां स्‍थित आईजीएमसी अस्‍पताल में उनके इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। 

 

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्‍टा ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस भी दब गई थी। उन्होंने बताया कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है जबकि एक ‘बोलरो’ वाहन के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। निचार तहसील के निगुलसारी क्षेत्र के चौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार की दोपहर को भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस आ गई थी, जो रिकांगपियो से शिमला होते हुए हरिद्वार की ओर जा रही थी।

 

किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि आज भूस्खलन स्थल से चार और शव बरामद हुए हैं। अभी तक 14 शव बरामद हो चुके हैं। बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबे में कितने लोग दबे हैं इसकी सही जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि मलबे में दो दर्जन के करीब लोग दबे हो सकते हैं। शिमला के निवासी लोकेंद्र सिंह वैदिक ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनके पिता का शव मिल गया है, लेकिन बचाव दल अभी तक उनका सिर नहीं ढूंढ पाए हैं।

 

अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। इस बीच, किन्नौर भूस्खलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य विधानसभा में कुछ समय का मौन रखा गया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह के साथ घटनास्थल पर बचाव कार्य का जायजा लेने गए हैं। मुख्‍यमंत्री ने आज हैलीकाप्‍टर से घटना स्‍थल का जायजा लिया और बचाव अभियान की समीक्षा की।

 

उधर, भारद्वाज ने बताया कि भूस्खलन ऐसे स्थान पर हुआ, जहां आमतौर पर लोग प्राकृतिक नजारे देखने तथा फोटो खींचने के लिए अपने वाहन खड़े करते हैं। राज्य सरकार ने बुधवार को ही बचाव कार्य के लिए चार हेलीकॉप्टर मंगवाये थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी ने राज्य विधानसभा में कहा कि विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, रामपुर के विधायक नंद लाल और शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह भी घटनास्थल गए हैं।

 

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि भूस्खलन होने के कारण का भी पता लगाना चाहिए और ऐसा दोबारा ना हो इसलिए इस संबंध में भी कदम उठाए जाने चाहिए। अधिकारियों ने बुधवार रात करीब 10 बजे अभियान स्थगित कर दिया था। भावनगर के थानाप्रभारी ने बुधवार को कहा था कि करीब 25 से 30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। उधर उपायुक्त ने बताया कि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बुधवार को एक टाटा सूमो भी मिली थी, जिसमें आठ लोग मृत मिले। अधिकारियों ने बताया कि पत्थर गिरने से एक ट्रक नदी किनारे लुढ़क गया और उसके चालक का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि एक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त ऑल्टो कार भी बरामद की गई है, लेकिन उसके अंदर कोई नहीं मिला है।

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

प्यारी बहना : 2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

विकास : मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

बाइब्रेंट विलेज : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

घोषणा : वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

तकनीक : अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

पोषण किट वितरित : राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

दौरा : कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

सीएम ने किन्नौर के कटगांव में उप-तहसील खोलने की घोषणा की

53.78 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास किए : सीएम ने किन्नौर के कटगांव में उप-तहसील खोलने की घोषणा की

VIDEO POST

View All Videos
X