मनाली(कुल्लू), 05 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में स्थित अटल टनल में बाइक पर तेज रफ्तार में जा रहे युवक-युवती दुर्घटना का शिकार हुए हैं। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दोनों टनल के अंदर तेजी से जाते दिख रहे हैं और फिर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होती है और दोनों सुरंग की दिवार से टकरा कर घायल हो जाते हैं।
फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार बाइक टनल के अंदर जाती देखाई जा रही है, जो कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो जाती है। बाइक पर जिला कुल्लू के ही बंजार के रहने वाले युवक और युवती सवार थे।
बताया जा रहा है कि दोनों लाहौल के सिस्सु घूमने जा रहे थे। ये दोनों कुल्लू में काम करते हैं। शुक्रवार को दोनों घुमने निकले, मगर बाइक चला रहे युवक की तेजरफ्तारी से यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसरा घायल लड़के का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और लड़की को मनाली अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस टनल के अंदर 40 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की स्पीड लिमिट रखी गई है, मगर वाहन चालक इस नियम की अनदेखी करके यहां तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं और हादसे का कारण बनते हैं। पहले भी कई बार यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट