शिमला, 01 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में तेंदुए सरेआम शिकार करते नजर आने लगे हैं। दिवाली वाले दिन शिमला शहर के ही डाउन टाउन इलाके में एक बच्चे को शिकार बनाने की घटना के बाद अब शहर के सबसे व्यस्त इलाके यूएस क्लब में दिन दिहाड़े एक तेंदुआ शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा नजर आया तो लोगों के होश उड़ गए। साल 2022 के पहले ही दिन शनिवार सुबह लोगों को एक तेंदुआ पेड़ पर कुत्ते की तलाश में घात लगाए बैठा नजर आया। उन्होंनें तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यूएस क्लब में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। काफी देर तक कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो पेड़ पर तेंदुए को देख उनके होश उड़ गए। कुत्तें की तलाश में आए तेंदुओ को कुत्तों ने घेर रखा था और वह उनसे बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था।
ज्ञात रहे कि जहां तेंदुए कुत्तों का शिकार करते हैं, तो वहीं कुत्ते भी एक साथ झुंड में तेंदुए पर भारी पड़ जाते हैं। एक बार पहले भी शिमला में कुत्तों द्वारा एक तेंदुए को ही शिकार बनाने की घटना हो चुकी है। फिलहाल स्थानीय लोगों के लिए तेंदुओं की मौजूदगी उनके बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। पिछले साल तेंदुआ दो बच्चों को शिकार बना चुका है।
बता दें कि यूएस क्लब माल रोड के साथ लगता वीआईपी क्षेत्र है। यहां लोग देर रात को चलते फिरते नजर आते हैं। आज सुबह जब लोगों ने तेंदुआ देखा वन विभाग को सूचित किया गया और वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे बेहोशी का इजेक्शन लगा कर पकड़ लिया।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट