Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

नहीं रहीं पद्म विभूषण विदुषी कपिला वात्स्यायन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 16, 2020 18:58 PM IST
नहीं रहीं पद्म विभूषण विदुषी कपिला वात्स्यायन

नई दिल्ली, 16 सितंबर। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात कलाविद् डॉ कपिला वात्स्यायन का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही कला जगत का एक चमकीला सितारा डूब गया। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी के यशस्वी दिवंगत साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' की धर्मपत्नी डॉ कपिला साठ के दशक पति से तलाक के बाद एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थीं। दिल्ली में 25 दिसंबर 1928 को जन्मीं डॉ कपिला ने आज सुबह नौ बजे गुलमोहर एन्‍क्लेव स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। डॉ कपिला राष्ट्रीय आंदोलन की प्रसिद्ध लेखिका सत्यवती मलिक की पुत्री थीं।

प्रख्यात नर्तक शंभू महाराज और इतिहासकार वासुदेव शरण अग्रवाल की शिष्या रहीं डॉ कपिला ने साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। डॉ वात्स्यायन ने दिल्ली विश्वविद्यालय, अमेरिका के मिशिगन विश्विद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्‍त की थी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक, संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी से फेलोशिप और अनेक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त करने वाली राज्‍यसभा की पूर्व मनोनीत सदस्‍य डॉ कपिला इंडिया इंटरनेशनल के एशिया प्रोजेक्ट की अध्यक्ष भी थीं। उन्‍हें वर्ष 2006 में राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था। लाभ के पद का विवाद शुरू हो पर उन्‍होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। डॉ कपिला को बाद में फिर से इसी पद के लिए मनोनीत किया गया था।

देश में भारतीय कला शास्त्र की आधिकारिक विद्वान मानी जाने वाली कपिला के भाई केशव मलिक जाने-माने अंग्रेजी के कवि और कला समीक्षक थे। श्रीमती वात्स्यायन साठ के दशक में शिक्षा विभाग में सचिव पद पर भी कार्यरत थीं।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मौजूदा सचिव व आजीवन ट्रस्टी कंवल अली ने डॉ कपिला के निधन की जानकारी दी। इस बीच, प्रख्यात संस्कृति कर्मी अशोक बाजपेई ने डॉ कपिला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनको महान विदुषी और विलक्षण प्रतिभा की महिला बताया।

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, ‘पद्मविभूषण से सम्मानित देश की प्रख्यात कलाविद एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्य श्रीमती कपिला वात्स्यायन जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे संस्कृति, कला, वास्तु तथा इतिहास की विदुषी थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X