Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

दबंगई दिखाते हुए कैफे संचालक पर दागी गोली, घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 09, 2023 21:00 PM IST
दबंगई दिखाते हुए कैफे संचालक पर दागी गोली, घायल

मनाली(कुल्‍लू), 09 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के पर्यटन स्‍थल मनाली के जगतसुख में एक व्‍यक्‍ति ने दबंगई दिखाते हुए अपने रिवाल्‍वर से कैफे संचालक पर गोली चला दी। इससे कैफे संचालक घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, मगर पुलिस ने समय रहते उसे रिवाल्‍वर व 6 कारतूस के साथ दबोच लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

कैफे संचालक प्रियाल आचार्य पुत्र स्वर्ण उर्विज अचार्य निवासी गांव शुरू डाकघर प्रीणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके कैफे के कर्मचारियों ने उसे फोन करके बताया कि एक व्यक्ति रिवाल्वर दिखाकर उन्हें डरा रहा है। इस पर जब वो कैफे पहुंचा तो वहां पर वीरेंद्र शर्मा निवासी जगतसुख टेबल पर बैठा था। जब उसने वीरेंद्र से उसकी दबंगई के बारे में पूछा तो वह भड़क उठा और पहले कैफे शीशे व खिड़कियों की तरफ गोली दागी और फिर प्रियाल की बाईं टांग पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

कैफे के कर्मचारियों ने प्रियाल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्‍जे से रिवाल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

VIDEO POST

View All Videos
X