Thursday, April 18, 2024
BREAKING
कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम
 

आठ साल के अधिराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय टेबल  टैनिस  प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 28, 2022 20:35 PM IST
आठ साल के अधिराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय टेबल  टैनिस  प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

मंडी, 28 अप्रैल। मंडी में चल राज्य स्तरीय एचपी स्टेट टेबल टैनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में गुरुवार को अधिराज सिंह चौहान ने लड़कों के अंडर 11 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 8 वर्षीय अधिराज सिंह चौहान कांगड़ा जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। बता दें, अधिराज सिंह चौहान पूर्व में कांगड़ा के डीसी रहे और वर्तमान में केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव आइएएस अधिकारी रितेश चौहान के बेटे हैं। रितेश चौहान खुद भी टेबल टेनिस के बड़े खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने अपने समय में टेबल टैनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

 

अधिराज सिंह चौहान ने गुरुवार सायं हुए फाइनल मुकाबले में सोलन के कंवर पठानिया को मात दी। पहले सैट में 8-11 से पिछड़ने के बाद अधिराज ने खेल में जबरदस्त वापसी की और शानदार खेल दिखाते हुए कंवर पठानिया को लगातार दो सैट में 11-5 और 13-11 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर 11 आयु वर्ग में खेल रहे 8 वर्षीय अधिराज इस वर्ग में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडि़यों में एक थे। उन्होंने खेल में अपने से बड़ी आयु के प्रतिभागियों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई और मुकाबला जीत कर स्वर्ण पदक हासिल किया।  

 

बता दें, लाला पी.सी. आनंद मैमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट तथा जिला मंडी टैनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एचपी स्टेट टेबल टैनिस रैंकिंग प्रतियोगिता पड्डल स्थित टेबल टैनिस हॉल में 28 अप्रैल से आरंभ हुई है। 12 प्रतिस्पर्धाओं में खेली जा रही इस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न जिलों से लगभग 170 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता समापन 30 अप्रैल को होगा।

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X