Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने नामाकंन भरा, सेरी मंच पर ठोकी ताल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 07, 2021 17:50 PM IST
भाजपा प्रत्‍याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने नामाकंन भरा, सेरी मंच पर ठोकी ताल

मंडी,07 अक्‍तूबर। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अन्‍य मंत्री, विधायक और पदाधिकारियों मौजूद रहे। नामांकन के बाद मंडी के सेरी मंच से एक जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, हम उसी के दम पर चुनाव जीतेंगे। खुशाल ठाकुर ने कहा कि वह फौजी हैं, राजनीति की उतनी समझ नहीं, मगर सेरी मंच उनके लिए नया नहीं है। वर्ष 1970 से वो इससे जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि सेना में जाने से पहले जब वो पटवारी थे तो इस मंच के सामने ही उनका दफ्तर हुआ करता था। मंडी और कुल्लू में उनका बचपन बीता है, पढ़ाई लिखाई हुई है। पूरा मंडी संसदीय क्षेत्र उन्‍होंने घूमा है और यहां के लोगों से संपर्क है और उनकी जरूरतें और अपेक्षाओं से भली भांति परिचत हैं।

 

खुशाल ने कहा कि जो एक बार फौजी रहता है, वो हमेशा फौजी रहता है। पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करेंगे। यहां की जनता की आवाज को केंद्र और प्रदेश में रखने की कोशिश करेंगे।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने एक सैनिक को जिम्मेदारी सौंपी है। जैसे उन्होंने कारगिल युद्ध जीता, वैसे ही अब उन्हें मंडी जीतने की जम्मेदारी दी गई है। जब एक सैनिक लड़ाई लड़ता है तो उसका लक्ष्य विजय हासिल करना होता है। हम भी सेना के रूप में आपका साथ देंगे। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का जज्बा रखने वाले अब देश के विकास के लिए भी अपना योगदान देंगे।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है। एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर करोड़ों की विकास योजनाएं न चल रही हों। मंडी में ढेरों काम अब तक हो चुके हैं। ये मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी। इस बात का संदेश देने का वक्त है। 2022 में भी मंडी वाले भाजपा की सरकार बना कर देंगे। उन्‍होंने कहा कि हर पांच साल बाद हिमाचल में सरकार बदलती रही है, लेकिन अब परिस्थितियां ही बदल चुकी हैं। अभी हमें ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जीताना है और अगला लक्ष्य 2022 का होगा।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी नेताओं को संयमित भाषा बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से काफी विचित्र बातें हिमाचल में देखने को मिल रही हैं। कई तरह के बयान आ रहे हैं। कुछ लोग कर्मचारियों के उपर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। पहली बार सुना कि पटक-पटक कर मारेंगे। सब्र रखकर बोलना चाहिए। यही हमारी संस्कृति है, यही हमारे संस्कार हैं।

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X