Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

मास्टर प्लान से और मनभावन बनेगा मंडी शहर, निखरेगी शहर की सूरत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, September 10, 2021 18:22 PM IST
मास्टर प्लान से और मनभावन बनेगा मंडी शहर, निखरेगी शहर की सूरत

मंडी, 10 सितंबर। विकास का मास्टर प्लान बना कर मंडी शहर की सूरत निखारने की कवायद तेज हो गई है। शहर के विकास के खाके पर चर्चा को लेकर डीसी अरिंदम चौधरी ने शुक्रवार को नगर निगम मंडी की महापौर, उपमहापौर और पार्षदों के साथ बैठक की। अरिंदम चौधरी ने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधयों से मंडी शहर में वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने शहरी सड़क अधोसंरचना सुधार के कार्यों पर भी चर्चा की।

डीसी ने कहा कि मास्टर प्लान के अमलीजामा से मंडी शहर विकास के नजरिये से एक आदर्श शहर के रूप में विकसित होगा। मास्टर प्लान का प्राथमिक ड्राफ्ट बना लिया गया है। सभी के सुझावों को शामिल करके इसे और परिष्कृत किया जाएगा। जल्द ही परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना बना कर सरकार को सौंपी जाएगी।

 

ऐसे मनभावन बनेगा मंडी शहर

मास्टर प्लान में मंडी शहर को विकास की दृष्टि से और मनभावन बनाने की प्लानिंग की गई है। नदी तट विकास योजना के तहत मंडी में ब्यास नदी और सुकेती खड्ड के किनारों के सुंदरीकरण और घाटों के निर्माण के कार्य किया जाएंगे। इसके अलावा नदी के किनारों पर टहलने के लिए पथ, सैरगाह बनाने की दिशा में भी काम होगा। शहर को बिजली के खंबों व बेतरतीब फैली तारों से निजात मिलेगी। बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। स्मार्ट स्ट्रीट लाइटेें लगाई जाएंगी। इसके अलावा शहर के सभी चौक सुंदर बनाने और सड़कों के सुधार और विस्तार, पैदल पथ और ‘ओवर हैड ब्रिज’ बनाने का काम किया जाएगा। शहर को स्वच्छ रखने के लिए सीवरेज ड्रेनेज नेटवर्क को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा शहर में पार्क और पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।


डीसी ने मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर द्वारा नगर निगम के लिए की 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा के संदर्भ में भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना बना कर आगे बढ़ने को कहा। यह धनराशि शहर के नियोजित विकास पर खर्ची जाएगी। उन्होंने निगम में जुड़े नए क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजना बनाने पर जोर दिया। बता दें, मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने मंडी में आयोजित हुए राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर निगम मंडी के लिए 15 करोड़ की घोषणा की थी।
उन्होंने शहर में गलियों व नालियों की साफ सफाई और घरों से कूड़ा एकत्रण और निस्तारण की व्यवस्था को चाक चौबंद करने को कहा।

विकास के सुझाव

बैठक में नगर निगम महापौर दीपाली जस्वाल, उपमहापौर विरेन्द्र शर्मा, पार्षद सुमन ठाकुर, रणवीर सिंह, पंकज कपूर, अलकानंदा हांडा, माधुरी कपूर, विरेन्द्र सिंह आर्या, हरदीप सिंह, पुष्पराज कात्यायन, राजेन्द्र मोहन, सुदेश कुमारी, अंजय कुमारी, सोमेश उपाध्याय, निर्मल वर्मा और योग राज ने विकास कार्यों को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार, एसडीएम सदर रीतिका जिंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X