सुंदरनगर(मंडी)/ऊना, 31 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ शरीरिक शोषण के अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाओं में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है तो वहीं जिला ऊना में आठ साल की एक बच्ची के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
खबरें विस्तार से
40 हजार वसूली के बावजूद वायरल कर दिया वीडियो
सुंदरनगर थाना के तहत एक महिला ने एक युवक के खिलाफ जबरदस्ती करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित युवक ने वीडियो वायरल न करने को लेकर उसे ब्लैकमेल करके 40 हजार की वसूली भी की। इसके लिए उसे अपने गहने तक बेचने पड़े। इसके बावजूद युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया।
महिला ने बताया कि वह एक ढाबे में काम करती थी। इसी दौरान आरोपित लड़के ने पहले उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके कुछ दिनों बाद महिला ने काम छोड़ दिया तो युवक ने उसे फोन कर वीडियो की एवज में रुपये की मांग की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवक ने महिला को कहा कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने अपने गहने बेचकर युवक को 40 हजार की राशि दी और वीडियो वायरल न करने को कहा। महिला के अनुसार युवक ने उसकी वीडियो भी वायरल कर दी और उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आठ साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म
महिला थाना ऊना के तहत आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार को पति के साथ अपने निजी काम से बडूही गए थे। दोनों बेटे व बेटी घर पर ही थे। दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे और बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची को अकेला घर में देख कर उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी चाचा वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया