Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का मंडी दौरा, सीएम ने प्रबंध जांचे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, September 22, 2022 20:06 PM IST
ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का मंडी दौरा, सीएम ने प्रबंध जांचे

मंडी, 22 सितम्बर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 सितंबर को हिमाचल आगमन पर पूरे प्रदेश के युवा उत्साहित हैं। यह संभवतः हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे। युवाओं के लिए यह गौरव का अवसर है और सभी इसका उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मंडी दौरा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने यह बात गुरुवार प्रातः मंडी में पड्डल मैदान के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा लगाव है। उन्होंने सदैव प्रदेश के हितों को तरजीह दी है। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। हाल ही में बल्क ड्रग पार्क की बड़ी सौगात प्रदेश को मिली है। ये पूरा प्रोजेक्ट करीब 50 हजार करोड़ से बनेगा। इससे 20 हजार युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा वहीं 10 हजार को अप्रत्यक्ष रोजगार का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नालागढ़ में 500 करोड़ का मेडिकल डिवाइस प्रोजैक्ट स्वीकृत हुआ है।

 

 

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी उनके साथ रहे। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली और बेहतर प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X