Friday, March 29, 2024
BREAKING
दावा करते हैं संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर ओपीएस व 1500 पेंशन दी और एक लाख राजस्व मामले निपटा लिखा नया अध्यायः नेगी रामपुर में दोस्‍तों के पास होली खेलने गए युवक की हत्‍या दो लोगों की खूनी झड़प में हुई हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार विश्वासघात करने वालों को जनता देगी जवाब, हारेंगे बागी: कांग्रेस भाजपा में शामिल कांग्रेस के 6 बागियों को विस का टिकट मिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल: जयराम ठाकुर भाजपा की चाल, चेहरा, चरित्र बेनकाब,शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करें: कांग्रेस झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन : कांग्रेस 6 बागी, 3 निर्दलीय विधायक भाजपाई हुए, सुक्‍खू सरकार का फैसला जनता पर
 

पंडित सुख राम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 12, 2022 16:28 PM IST
पंडित सुख राम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मंडी,12 मई। पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जमवाल, इंदर सिंह गांधी और जवाहर ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी नगर निगम की महापौर, उप-महापौर और पार्षदगण, कई भाजपा नेता और विभिन्न क्षेत्रों के से संबंधित हजारों लोगों ने पंडित सुख राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेरी मंच मंडी में रखा गया था। ब्रेन स्ट्रोक के उपरान्त एम्स नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुख राम को देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए हमेशा तत्पर पंडित सुख राम के रूप में देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता खो दिया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम ने अपने साठ वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके योगदान के लिए राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।

 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X