Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

हिमाचल में एक लाख से अधिक नए मतदाता हुए पंजीकृत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, January 15, 2022 21:30 PM IST
हिमाचल में एक लाख से अधिक नए मतदाता हुए पंजीकृत

शिमला, 15 जनवरी। हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रमानुसार प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी, 2022 की अहर्ता तारीख के आधार पर पूर्ण हो चुका है और भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से फोटोयुक्त मतदाता सूची-2022 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप में प्रकाशित की जा चुकी हैं। प्रारूप प्रकाशन के समय 10 नवम्बर, 2021 को प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 53,14,782 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान कुल 1,00,524 नये मतदाता पंजीकृत हुए हैं जिसमें 18-19 आयु वर्ग के 54,087 नए मतदाताओं के नाम दर्ज हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि 39,229 मतदाताओं के नाम मृत्यु/स्थान परिवर्तन/दोहरे पंजीकरण आदि  के कारण मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। इस प्रकार मतदाता सूची में कुल 61,295 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है परिणामस्वरूप प्रकाशित मतदाताओं पर 1.15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इसके अतिरिक्त सेवा अहर्ता मतदाता सूची भी 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर कर दी गई है। प्रदेश में अन्तिम रूप से प्रकाशित सेवा अहर्ता मतदाता सूची में कुल 67,810 मतदाता दर्ज हैं।

 

 उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अब कुल 53,76,077 सामान्य मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें 27,18,055 पुरूष, 26,58,005 महिलाएं तथा 17 तृतीय लिंग है। प्रदेश की जनसंख्या लिंग अनुपात 976 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 978  है। प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 1,01,627 मतदाता, 14-सुलह निर्वाचन क्षेत्र में और सबसे कम 24,024 मतदाता, 21 लाहौल- स्पीति (अ.ज.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 15 जनवरी, 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ए.डी.एम/एस.डी.एम.)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदान/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है।

 

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइट http://ceohimachal.nic.in पर भी उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति इन सूचियों में दर्ज नामों की पुष्टि उपरोक्त वेबसाइट के अतिरिक्त एनवीएसपी पोर्टल व वीएचए एप्लीकेशन के माध्यम से भी कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों की फोटो रहित पी.डी.एफ.फाइलों की डी.वी.डी. 100 रुपये प्रति डी.वी.डी. की दर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, शिमला के कार्यालय या सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

VIDEO POST

View All Videos
X