Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

मुख्यमंत्री के पहली बार नादौन पहुंचने पर उत्सव का माहौल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, February 05, 2023 18:25 PM IST
मुख्यमंत्री के पहली बार नादौन पहुंचने पर उत्सव का माहौल

नादौन(हमीरपुर), 05 फरवरी। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज पहली बार नादौन पधारने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। हजारों लोग फूल-मालाएं लेकर जगह-जगह अपने चहेते नेता का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे कतारबद्ध थे।

 

युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह था। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर विनम्रतापूर्वक सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पक्का भरो में लोगों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच पारम्परिक नृत्य के साथ खुशी का इज़हार किया।


नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार अमरोह में स्थानीय निवासियों ने हवन का आयोजन किया और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। समर्थकों ने हमीरपुर से लेकर नादौन तक जगह-जगह तोरणद्वार लगाए थे।

 

जोलसप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, भूंपल, जलाड़ी सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय निवासियों, कर्मचारी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री को हमीरपुर से नादौन की दूरी तय करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में नादौन विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली, जो अमरोह से शुरू होकर नादौन में समाप्त हुई। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए भी युवाओं में काफी उतसाह नज़र आया।

मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

बयान : मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल

झटका : भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल

आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम

टिप्‍स : आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम

महिला विरोधी है भाजपा, 1500 रुपए पेंशन करवा दी बंद: निशांत

आरोप : महिला विरोधी है भाजपा, 1500 रुपए पेंशन करवा दी बंद: निशांत

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने उछाला राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा

सियासत : भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने उछाला राजेंद्र राणा की नाराजगी का मुद्दा

सरकारी नौकरी का इंतजार खत्‍म, चयन आयोग 30 मार्च को लेगा ओटीए की परीक्षा

राहत : सरकारी नौकरी का इंतजार खत्‍म, चयन आयोग 30 मार्च को लेगा ओटीए की परीक्षा

हिमाचल के किसानों को डिजिटल प्‍लेटफार्म पर बड़ा बाजार मुहैया करवाएगी जाइका

योजना : हिमाचल के किसानों को डिजिटल प्‍लेटफार्म पर बड़ा बाजार मुहैया करवाएगी जाइका

सीएम ने बड़सर में किए 150 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

सरकार गांव के द्वार : सीएम ने बड़सर में किए 150 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

VIDEO POST

View All Videos
X