Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में धान खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण शुरु

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 16, 2026 18:54 PM IST
हिमाचल में धान खरीद के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण शुरु

शिमला, 16 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 में किसानों से धान खरीदने के लिए ऑनलाईन पोर्टल को पंजीकरण के लिए 15 सितम्बर, 2026 से खोल दिया गया है। किसान अपने धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल एचपी एपीपी पर पंजीकरण करके अपनी सुविधानुसार टोकन बुक कर सकते हैं। निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुमुद सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश में धान की खरीद 3 अक्तूबर, 2026 से शुरू होगी तथा 15 दिसम्बर, 2026 तक किसानों से खरीदा जाएगा, जिसके लिए 11 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। धान की खरीद चार सीमान्त जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना एवं सिरमौर में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किसानों को एग्रीस्टैक की फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। इसमें किसानों का व्यक्तिगत एवं जमीन सम्बन्धी डाटा फार्मर रजिस्ट्री से ऑनलाईन लिया जाएगा तथा पटवारी से जमीन के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी परन्तु उसे बैंक सम्बंधी सम्पूर्ण जानकारी पूर्व की भाति स्वयं भरनी होगी। जो किसान एग्रीस्टैक में पंजीकृत नहीं है, उसे पूर्व की भांति एचपी एपीपी पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए स्वयं सम्पूर्ण जानकारी भरनी होगी तथा पूर्व की भांति ही पटवारी द्वारा जमीन का ऑनलाइन सत्यापन तथा कृषि अधिकारी द्वारा उपज की एंट्री ऑनलाईन करनी होगी।

 

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये अधिक है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि अपनी धान की फसल को उक्त चार जिलों में स्थापित 11 खरीद केन्द्रों में जाकर बेचें तथा भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वे उक्त समर्थन मूल्य की जानकारी किसानों तक पहुंचाए तथा उन्हें उनकी फसल सरकार को बेचने के लिए प्रेरित करें।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X