Tuesday, April 16, 2024
BREAKING
सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम 4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर
 

पालमपुर बस अड्डे को बनाएंगे सर्वोत्तम संस्थान:आशीष बुटेल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, January 24, 2023 17:32 PM IST
पालमपुर बस अड्डे को बनाएंगे सर्वोत्तम संस्थान:आशीष बुटेल

पालमपुर(कांगड़ा), 24 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मंगलवार को कंवर दुर्गा चंद बस अड्डा पालमपुर का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ भेंट की। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी संघ ने  प्रदेश सरकार का पुरानी पेंशन लागू करने के लिए मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल को सम्मानित कर धन्यवाद किया और लड्डू बांटे।

 

सीपीएस ने उन्हें  कार्यक्रम में बुलाने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली के रूप में अभूतपूर्व तोहफा  दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे चन्द  राज्यों में एक है जहाँ ओपीएस लागू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर इसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को दिया है।

 

उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिये कांग्रेस हाई कमान, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूरे मंत्रिमंडल का पहली कैबिनेट में लागू करने के फैसले के लिए धन्यवाद किया और इसे ऐतिहासिक निर्णय  बताया। 

 

आशीष ने कहा कि पालमपुर बस अड्डा प्रदेश में सबसे बड़े बस अड्डे में एक है और इसके पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर बस अड्डे को प्रदेश का सबसे बेहतर संस्थान बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त यहां पार्किंग और कमर्शियल कॉन्प्लेक्स भी बनाने की दिशा में प्रयास किये जाएंगे ताकि पालमपुर शहर में लोगों को बेहतर एवं अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो।

 

सीपीएस ने एचआरटीसी प्रबंधन को पालमपुर बस अड्डे के  प्रांगण को पक्का करने के कार्य को गति देने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिये।  उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं का सृजन कर उत्तम विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है।

 

कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता करुण शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र, अर्चित बुटेल, प्रदेश इंटक के महामंत्री सीताराम सैनी, पार्षद दिलबाग, विकास सूद, विजय शर्मा, अश्वनी सूद  डीडीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा सहित गणमान्य लोग और निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X