Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम ने दिया जीत का मंत्र

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 07, 2021 18:33 PM IST
भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम ने दिया जीत का मंत्र

शिमला/नई दिल्‍ली, 07 नवंबर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित की गई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों में आगामी चुनाव में जीत सुनिश्‍चित करने के टिप्‍स दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा है। भाजपा किसी परिवार पर केंद्रित पार्टी नहीं है। सेवा, संकल्प व समर्पण इसके मूल्य हैं। 

इधर, इस बैठक में हिमाचल प्रदेश से सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से वर्चुअली माध्यम से जुड़े। इनके साथ बीजेपी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ से जुड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली में बैठक में हिस्सा लिया। बैठक भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण से शुरूहुई और पीएम मोदी के संबोधन के साथ खत्म हुई।

 

वहीं बैठक के बाद दिल्‍ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। पीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। 

 

यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से भाजपा की निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के जीवन को 'नमो ऐप' में 'कमल पुष्प' फीचर के जरिए पेशकर दुनिया के सामने लाया जाए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरे सत्र में गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा आने वाले समय में भाजपा चुनाव के संबंध में पूरा विषय रखा गया।  बैठक में महंगाई व तेल के दामों पर भी चर्चा हुई।

 

केंद्रीय मंत्री यादव ने बताया कि पीएम ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता। आप को लोगों से मिलना होगा, उनके अनुभव को लेना होगा। आपको आम लोगों से जुड़ना होगा, तब आपको अनुभव व तजुर्बे होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास व अपनत्व को लेकर चलना होगा। कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 19 माह में पार्टी ने महामारी के दौर में बेहतरीन सेवा कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति पैदा की है। पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विन शर्मा ने बैठक में कहा कि आने वाले समय में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X