Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

धर्मशाला से भागसूनाग जा रही निजी बस पलटी, कई घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, May 20, 2022 20:52 PM IST
धर्मशाला से भागसूनाग जा रही निजी बस पलटी, कई घायल

धर्मशाला(कांगड़ा),20 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अप्‍पर धर्मशाला में सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 फुट गहरी ढलान पर जा गिरी। यह हादसा तब हुआ जब धर्मशाला से मैक्लोडगंज आ रही बस टिहरा लाइन के पास एक सड़क किनारे डंगे से नीचे उतर गई। शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे के दौरान बस में 28 लोग सवार थे।

 

बस के सड़क से नीचे गिरते ही सवारियों में चीखो पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि पास ही स्‍थित आर्मी कैंट एरिया के चलते सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सेना ने स्‍थानीय पुलिस व प्रशासन की मदद का इंतजार किए बिना तुरंत घायलों को अर्मी अस्‍पताल पहुंचाया और इलाज शुरू किया।

  

  

बताया जा रहा है कि बस में सवार लगभग सभी सवारियों को चाटें लगी हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।  

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल दो सवारियों का इलाज आर्मी अस्‍पताल में चल रहा है। जबकि बाकी घायलों को धर्मशाला के क्षेत्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

  

  

वहीं क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के एमएस डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि बस दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल के डॉक्‍टरों व अन्‍य कर्मियों की एक टीम को एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया था।

  

  

वहीं सूचना मिलते ही डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी मौके पर पहुंचे और इसके बाद अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को घायल हुए लोगों के उपचार के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा के साथ एसपी खुशहाल शर्मा, एसडीएम, एडीएम और जिला कांगड़ा प्रशासन के कई लोग मौजूद थे।

 

 

VIDEO POST

View All Videos
X