नाहन(सिरमौर)/ चिंतपूर्णी(ऊना), 14 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन और जिला ऊना के चिंतपूर्णी में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।
पहले मामले में नाहन शहर में 16 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी एक नाबालिग छात्रा के साथ कालाअंब के खैरी क्षेत्र के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद पीड़िता को हालत ठीक ना होने के चलते उसे अस्पताल ले जाना पड़ा है। जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी रानीताल के पास किराये के मकान में रहा रहा था। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाना पड़ा और यहां से पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगाम कार्रवाई जारी है।
उधर, एक अन्य मामले में जिला ऊना के थाना चिंतपूर्णी के तहत पड़ने वाले एक गांव की 11 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की गई है। यहां आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है और वह भी नाबालिग बताया जा रहा है। दोनों ही क्षेत्र के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जब छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी, तो गांव के ही लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता ने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट