Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, December 31, 2021 16:25 PM IST
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

रोहड़ू(शिमला), 31 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला कि रोहड़ू में स्‍थित राजकीय कॉलेज सीमा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपित प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम को पुलिस ने आरोपित प्राचार्य ब्रजेश चौहान को पूछताछ के लिए थाने तलब किया था और इसी दौरान उसे देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात रहे कि गिरफ्तारी से बचने के लिए प्राचार्य ने कोर्ट में अग्रीम जमानत मांगी थी और उसे एक दिन की अग्रीम जमानत मिली थी लेकिन गुरुवार को जैसे ही अग्रीम जमानत की समय सीमा समाप्‍त हुई उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पिछले दिनों सीमा कॉलेज की छात्रा ने प्रिंसिपल ब्रजेश चौहान पर फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से अभिभावकों में रोष व्‍याप्‍त हो गया था और वे प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। यहां तक कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज छात्रों ने भी चक्का जाम किया था। इसके बाद कॉलेज की दो अन्य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए वुमेन सेल में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

VIDEO POST

View All Videos
X