धर्मशाला/नई दिल्ली, 09 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी तथा केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की।
सरवीन चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने महिला विकास विभाग से सम्बन्धित मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति और आंगनबाड़ी सेवा योजना बारे विस्तार से चर्चा की।
इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से शाहपुर विधानसभा में इन्डौर स्टेडियम बनाने का आग्रह किया। ठाकुर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को खेल स्टेडियम बनाने के लिए आश्वासन दिया।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट