Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

सड़क हादसों में दो की गई जान, पांच घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 02, 2023 17:51 PM IST
सड़क हादसों में दो की गई जान, पांच घायल

ठियोग(शिमला)/बिलासपुर, 02 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में आए दिनों हो रही सड़क दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामलों में जिला शिमला के ठियोग में एक कार खाई में गिरने से दो स्‍थानीय लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं जिला बिलासपुर में यूपी के मेरठ से मनाली में नई साल का जश्‍न मनाने आए पर्यटकों का वाहन वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। इससे चार पर्यटक घायल हुए हैं।

 

खबरें विस्‍तार से

 

कार खाई में गिरने से दो की मौत, 1 घायल

शिमला शिमला जिला के ठियोग उपमंडल के तहत देवी मोड़ के पास एनएच-5 पर एक कार नंबर एचपी 63-1278 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई जो गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक कार सवार घायल है।

 

इस हादसे में उत्‍तम राम व मुकेश निवासी नया बाजार ठियोग की मौत हो गई। जबकि सोमेश्वर निवासी महोग घायल हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर दुघर्टना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का स्‍थानीय अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।  

 

पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 4 घायल

 

बिलासपुर जामली-शिमला मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने से चार लोग पर्यटक हुए हैं। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्‍पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7:30 बजे मनाली से नए साल का जश्न मना कर लौट रहे मेरठ के चार पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

शिमला, 02 जनवरी : ठियोग उपमंडल के तहत देवी मोड़ के समीप एक कार हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में कार (HP 63 1278) सड़क से तकरीबन डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। जिस कारण कार में सवार दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवी मोड़ के समीप NH-5 पर कार अचानक ही अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में 3 लोग सवार थे। मृतक की पहचान उत्तम राम व मुकेश (33) निवासी नया बाजार तहसील,  ठियोग के रूप में हुई है। वही घायल सोमेश्वर (50) ठियोग के महोग का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है।  ठियोग के डीएसपी ने हादसे की पुष्टि की है।

VIDEO POST

View All Videos
X