Friday, March 31, 2023
BREAKING
मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप हो पर्यटन राजधानी की विकास परियोजनाएं: प्रो. चंद्र कुमार 4जी सेवाओं के लिए आईटी विभाग ने बीएसएनल के साथ साइन किया एमओयू सिरफिरे ताया का 7 साल के मासूम पर दराट से हमला आईटी विभाग को डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य का सराहना पुरस्कार गर्भवती पत्‍नी को अस्‍पताल में देखने आ रहा युवक हादसे का शिकार, शोक की लहर 2.502 किग्रा चरस रखने के दोषी को 12  साल का कठोर कारावास व जुर्माना पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से बनने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी दसवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म, तबीयत बिगड़ी तो गर्भवती होने का पता चला व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: मुख्यमंत्री
 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से वन मामलों संबंधी स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, February 27, 2023 22:09 PM IST
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से वन मामलों संबंधी स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया

शिमला, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ हिमाचल प्रदेश की विभिन्न वन परियोजनाओं एवं लंबित स्वीकृतियों के विषय में विस्तृत चर्चा की।  

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण, राज्य को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में आवश्यक ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण तथा विद्यालयों के भवन निर्माण सहित सरकार की प्रमुख योजनाओं के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियांे में तेजी लाने का आग्रह किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य में हेलीपोर्ट निर्मित किए जाने आवश्यक हैं। इससे जहां राज्य में पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं स्थानीय निवासियों को आपातकालीन स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि हेलीपोर्ट निर्माण के लिए लंबित आवश्यक वन स्वीकृतियों के विषय में अविलंब निर्णय लिया जाए।


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार हिमाचल में पूर्ण रूप से ई-वाहन अपनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-वाहनों के लिए पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए प्रदेश के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के दोनों ओर ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किए जाने हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन कार्यों में गति लाने के लिए वन भूमि के संबंध में विभिन्न स्वीकृतियां समय पर प्रदान की जाएं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ जगह पर वन स्वीकृतियों में विलम्ब के कारण स्कूल भवन निर्माण इत्यादि के कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इन मामलों में स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान की जाएं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के वन अधिकारी वन अधिकार अधिनियम, वन संरक्षण अधिनियम सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय स्तर पर और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि स्वीकृतियां समय पर प्राप्त हो सकें।
उन्होंने प्रदेश के जल अभ्यारण्यों एवं इको टूरिज्म दिशा निर्देशों के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में परिवेश पोर्टल, नेशनल ट्रांसिट पास सिस्टम, स्कूल नर्सरी योजना, नगर वन योजना, राज्य में गर्मियों के मौसम में दावानल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में केंद्रीय वन सचिव लीना नंदन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वी. के. तिवारी, मुख्य अरण्यपाल वन्य जीव राजीव कुमार, वन संरक्षण अधिनियम के लिए नोडल अधिकारी हर्षवर्धन कथूरिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

4जी सेवाओं के लिए आईटी विभाग ने बीएसएनल के साथ साइन किया एमओयू

कनेक्‍टिविटी : 4जी सेवाओं के लिए आईटी विभाग ने बीएसएनल के साथ साइन किया एमओयू

आईटी विभाग को डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य का सराहना पुरस्कार

सम्‍मान : आईटी विभाग को डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य का सराहना पुरस्कार

पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

ऐतिहासिक धरोहर : पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से बनने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

सुविधा : मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से बनने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: मुख्यमंत्री

प्रस्‍ताव : व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: मुख्यमंत्री

चोट लगने से घायल मुकेश अग्निहोत्री से मिलने पहुंचे सीएम

कुशलक्षेम जाना : चोट लगने से घायल मुकेश अग्निहोत्री से मिलने पहुंचे सीएम

हिमाचल-पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने वाटर सेस, बीबीएमबी व शानन प्रोजैक्‍ट समेत अन्‍य मामलों पर चर्चा की

द्विपक्षीय वार्ता : हिमाचल-पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने वाटर सेस, बीबीएमबी व शानन प्रोजैक्‍ट समेत अन्‍य मामलों पर चर्चा की

हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी: सीएम

प्रतिनिधिमंडल मिला : हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी: सीएम

VIDEO POST

View All Videos
X