शिमला, 07 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से चर्चा के बाद शिमला लौट आए हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार भी समाप्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसर रविवार सुबह राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। हालांकि कितने मंत्री शपथ लेंगे इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है, मगर चर्चाएं हैं कि पहले 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
उधर, राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को दिल्ली के लौटे और इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान को मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूचना दे दी गई है। कांग्रेस के विधायक भी धर्मशाला से शिमला पहुंच गए हैं।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल को मंत्रियों के नामों की सूची सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री गुरुवार को तपोवन में चल रहे शीत कालीन सत्र के बीच दिल्ली चले गए थे और यहां से तीसरे दिन आज वापस लौटे हैं। हालांकि प्रदेश में कुल 10 मंत्री बनने हैं। इसके लिए काफी संख्या में विधायक लाबिंग कर रहे थे। हाईकमान ने कितने विधायकों को मंत्री पद के लिए चुना है इस बात पर से पर्दा कल उठेगा।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया