Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट, बागवानी मंत्री के साथ बैठक की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 01, 2026 18:04 PM IST
न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट, बागवानी मंत्री के साथ बैठक की

शिमला,01 अक्‍तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन का हिमाचल की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए नवीन तकनीक व नवाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल व न्यूजीलैंड के किसानों व बागवानों के लिए एक्सपोजर विजिट करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक है। उन्होंने न्यूजीलैंड द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।  इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, कांउसलर प्राथमिक उद्योग, उच्चायोग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक सुश्री प्रियम अरोड़ा, सुश्री डेनियल व लैकलन उपस्थित थे।

 

जगत सिंह नेगी ने बैठक की



बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में हिमाचल के प्रवास पर आए छह सदस्यीय दल के साथ बैठक की। बैठक में हिमाचल के तीन दिवसीय प्रवास पर आए इस प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल में बागवानी के विविध आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।जगत नेगी ने कहा कि इंडो-न्यूजीलैंड कृषि परियोजना के तहत सेब, कीवी और नाशपाती के लिए 15 करोड़ रुपये से प्रस्तावित इंडो-न्यूजीलैंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रदेश में बागवानी क्षेत्र के विस्तार में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बागवानी क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य न्यूजीलैंड की तकनीकी दक्षता से किसानों का कौशल उन्नयन करना और उन्हें बागवानी की नई तकनीकों से अवगत करवाना है।

इस परियोजना के तहत गुणवत्तापूर्ण, रोग प्रतिरोधी और बेहतर पौध नर्सरियों को विकसित किया जाएगा। इसमें आधुनिक और बेहतर तकनीकों का उपयोग करते हुए बाजार की मांग के अनुरूप कीवी, सेब और नाशपाती की पौध की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित एकीकृत पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन की सुविधाएं तैयार की जाएंगी। परियोजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट के माध्यम से उनके कौशल उन्नयन पर बल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल इस परियोजना के लिए प्रस्तावित स्थलों का दौरा करेगा और इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियों का सटीक आकलन करेगा। इसके तहत प्रतिनिधिमंडल जिला सिरमौर के राजगढ़ का दौरा करेगा।

बैठक में न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, कांउसलर प्राथमिक उद्योग, उच्चायोग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक सुश्री प्रियम अरोड़ा, सुश्री डेनियल व लैकलन, बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक विद्या प्रकाश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X