Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

हत्‍या करके फैंकी गई युवती थी गर्भवती नहीं हुई शिनाख्‍त, देवर ने किया दुष्‍कर्म

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, June 17, 2022 18:08 PM IST
हत्‍या करके फैंकी गई युवती थी गर्भवती नहीं हुई शिनाख्‍त, देवर ने किया दुष्‍कर्म

शिमला/मंडी, 17 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के नारकंडा में हत्‍या करके फैंके गए युवती के शव की पहचान के लिए पुलिस ने कुछ जानकारियां सांझा की हैं। शव के पोस्‍टमार्टम में इसके गर्भवती होने की पुष्‍टि हुई है, वहीं इसके शरीर पर कुछ टैटू और गुदे हुए शब्‍द पाए गए हैं। इस युवती का शव 26 मई से शिनाख्‍त के लिए पड़ा हुआ है, मगर अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

 

वहीं जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ दुष्‍कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। लडभड़ोल की निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

खबरें विस्‍तार से

 

पुलिस ने गर्भवती युवती के शव की पहचान को अहम जानकारियां सांझा की

 

नारकंडा। जिला शिमला के नारकंडा के में जंगल में हत्‍या के बाद क्षतविक्षत हालत में फैंके गए युवती के शव के पोस्‍टमार्टम से उसके गर्भवती होने की पुष्‍टि हुई है। इसके अलावा महिला के शरीर पर टैटू के निशान भी पाए गए हैं। इस आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्‍त करवाने की कोशिशों में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में जानकारी साझा की गई है। ज्ञात रहे कि महिला का शव तीन सप्ताह पहले बरामद किया गया था।       

 

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला गर्भवती थी, जिसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके उसके हत्‍यारों की तलाश तो शुरू कर दी है, मगर अभी तक लाश की शिनाख्‍त तक नहीं हो पाई है। युवती के शरीर पर कई टैटू बने हुए हैं। हाथ पर ‘A ’ भी लिखा हुआ है। कंधे के पीछे पीठ पर बाईं ओर पर तितली का टैटू है, साथ ही दाहिने हाथ पर ‘आई लव मॉम-पॉप और जेड’ भी लिखा हुआ है। वहीं, छाती के बाई तरफ अंग्रेजी में ‘रोशन प्रिंस’ लिखवाया गया है। युवती का कद 5 फीट चार इंच बताया गया है। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षित हालत में मिला था और पहचान को छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी बिगाड़ा गया था। युवती की लाश 26 मई 2022 से आईजीएमसी शिमला के शव गृह में रखी हुई है। 

 

पति के गैरमौजूदगी में घर में आए देवर ने किया दुष्‍कर्म

 

जोगिंद्रनगर। जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर के लड़भड़ोल में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार गत 4 मई को उनके घर आया हुआ था। उस दिन घर में सास-ससुर और इसके दो बेटे थे। पति ड्राइवर होने के चलते काम पर बाहर गया हुआ था।

 

इस बीच रात को लगभग एक बजे के करीब वह बाथरूम जाने के बाद अपने कमरे में सोने जा रही थी कि तभी अमन कुमार ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और हाथों से उसका मुंह बंद कर इसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन बाद में हिम्मत करके पति को सारी घटना बताई। इसके चलते 40 दिन बाद पुलिस थाना जोगिंदरनगर में मामला दर्ज करवाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

VIDEO POST

View All Videos
X