Monday, March 24, 2025
BREAKING
हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया नादौन में वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान
 

प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 08, 2025 18:41 PM IST
प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

शाहपुर(कांगड़ा), 08 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मारक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है। वर्तमान प्रदेश सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ चुनौतियां भी आ रही हैं लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार कर रही है। पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सरकार ने 2,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है जिससे प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं और इन बदलावों के माध्यम से राज्य सरकार हिमाचल  को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।


उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समुदायों के रक्षक थे। उन्होंने महाराणा प्रताप स्मारक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की तथा समाज कल्याण में राजपूत कल्याण सभा के योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।

हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

संसद सत्र  : हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

सवाल : देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

कार्यक्रम : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

खामियाजा : एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

बैठक : अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

नियुक्‍ति : अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विलीन : पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सांसदों ने केंद्रीय बजट की सराहना की, पीएम का आभार जताया

प्रतिक्रिया : सांसदों ने केंद्रीय बजट की सराहना की, पीएम का आभार जताया

VIDEO POST

View All Videos
X