राजगढ़(सिरमौर),30 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के गांव पालू के होनहार युवक 26 वर्षीय शचिन्द्र नाथ शर्मा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का विज्ञानिक बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा ना केवल पास की है, बल्कि देश भर में 25वां रैंक हासिल करके प्रदेश और अपने जिला का नाम रोशन किया है। उधर, शचिन्द्र के इसरो में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता-पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शचिन्द्र नाथ शर्मा ने नवीं कक्षा तक की पढ़ाई जिला मंडी के सुंदरनगर में प्राप्त की है। यहां उनके पिता यतिन्द्र नाथ शर्मा राजकीय पॉलटेकनिक कॉलेज में सेवारत थे और अभी वह पॉलिटेक्निक कॉलेज धौलाकुंआ में ऑटोमोबाईल विषय के प्रमुख के तौर पर तैनात हैं। वहीं शचिन्द्र ने दसवी से जमा दो तक की पढ़ाई चंडीगढ़ में की है। जमा दो के बाद शचिंद्र ने जेईई मेन परीक्षा पास करके पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में दाखिला लिया और यहां से बीटेक की।
बीटेक करने के उपरांत वर्ष 2018 में हीरो मोटर कॉरप में नौकरी की। हालांकि शचिंद्र का सपना इसरो का वैज्ञानिक बनने का था और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी तैयारी में जुट गए। उन्होंने जनवरी 2020 में इसरो का विज्ञानिक बनने के लिए जरूरी परीक्षा में भाग लिया और अब जारी परिणाम में देश भर में 25वां स्थान हासिल करके अपना संपना पूरा कर लिया है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट