Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

कंबल में लिपटा मिला अज्ञात महिला का शव, आंखें गायब

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 15, 2021 17:49 PM IST
कंबल में लिपटा मिला अज्ञात महिला का शव, आंखें गायब

सोलन, 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कुनिहार में कंबल में लिपटा एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र उम्र 40-45 साल आंकी जा रही है। वहीं पुलिस छानबीन में पता चला है कि महिला की आंखें गायब हैं और माना जा रहा है कि किसी ने महिला की हत्‍या करके शव कूड़ा फैकने वाली जगह से खाई में धकेल दिया।  

 

यह शव कुनिहार-कुफटू मार्ग के बझोल के नजदीक नाले में बरामद हुआ है। पशुओं के लिए चारा लेने नाले में उतरी कुछ महिलाओं ने जब कंबल को पड़ा देखा तो उन्‍हें इसमें कोई किसी चीज को लिपटे होने का शक हुआ और उत्‍सुकताबस जब उन्‍होंने कंबल खोला तो इसके अंदर महिला की लाश लिपटे देख उनकी हवाइयां उड़ गईं।

 

उन्‍होंने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी और उन्‍होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्‍जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला की दोनों आंखें गायब मिली हैं। पोस्‍टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं अभी तक शव की शिनाख्‍त भी नहीं हो पाई है।  

VIDEO POST

View All Videos
X