Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

प्रियंका गांधी बोलीं, सत्ता में आते ही देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां और ओपीएस करेंगे बहाल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, October 14, 2022 18:57 PM IST
प्रियंका गांधी बोलीं, सत्ता में आते ही देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां और ओपीएस करेंगे बहाल

सोलन, 14 अक्तूबर। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने ठोडो मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्‍ता में आते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का फैसाला लिया जाएगा।

 

हिमाचल प्रदेश में चुनावों की घोषणा से पहले आयोजित इस रैली में प्रियंका ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की जोरदार शुरुआत की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के सत्‍ता में आने पर 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जो युवा अपने छोटा मोटा स्टार्टअप लगाना चाहते हैं, उसके लिए 684 करोड़ रुपए का एक बजट अनुदान देने के लिए रखा जाएगा। इसमें जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में फ्रूट प्रोसेसिंग पार्क बनाएगी। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस शासित तीन राज्यों में ओपीएस लागू हो चुका है। कांग्रेस सत्‍ता में आने पर  हिमाचल में भी यह वायदा निभाएगी। उन्होंने जयराम सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार कर्मचारियों, बागवानों व किसानों की न होकर उद्योगपतियों की सरकार है। जयराम सरकार ने किसानों व बागवानों के उत्पाद का मूल्य निर्धारित किया, मगर कांग्रेस किसानों व बागवानों को उनकी फसलों का मूल्य निर्धारण करने की शक्ति उन्हें देगी।

 

उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर पीपीई किट घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला व प्रदेश विश्वविद्यालय में एडमिशन घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने हिमाचल को अपना घर बताते हुए कहा कि उनकी दादी पूर्व पीएम स्‍व. इंदिरा गांधी का सपना था कि हिमाचल के मशोबरा में उनका एक घर हो। उन्‍होंने कहा कि जब वे और राहुल गांधी छोटे थे तो उनकी दादी कहा करती थी कि रिटायरमेंट के बाद मैं मशोबरा में रहूंगी। उनके शहीद होने पर उनकी इच्छानुसार उनकी अस्थियां भी हिमालय में बिखराई गई।

प्रियंका ने कहा कि उनकी दादी को हिमाचल के लोगों से बहुत प्यार था। 25 जनवरी 1971 को जब हिमाचल पूर्ण राज्य बना तो भारी बर्फबारी के बीच इंदिरा जी को सुनने के लिए जनता अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई थी। लोगों को इंदिरा से व इंदिरा को हिमाचल से अथाह प्यार था। उन्होंने कांग्रेस के मुख्‍यमंत्रियों वीरभद्र सिंह, डॉ. वाईएस परमार द्वारा हिमाचल में किए गए विकास कार्यों को भी लोगों को याद करवाया।

 

उन्‍होंने भाजपा को अग्‍निवीर की भर्ती को लेकर भी घेरा और कहा कि सरकार ने सैनिकों की भर्ती में अग्निवीर लाकर हिमाचल के युवाओं की देश रक्षा की भावनाओं को आहत किया है। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी रैली को संबोधित किया।

 

दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

संबोधन : दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

संबोधन : षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सख्‍ती : टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

जनसभा : सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

सहायता : सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

समारोह : मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की

शुभारंभ : मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की

योग एवं स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक: डॉ. शांडिल

योग दिवस : योग एवं स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक: डॉ. शांडिल

VIDEO POST

View All Videos
X