Tuesday, June 17, 2025
BREAKING
भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष खेल अवकाश उपस्थितिः मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिोनिक्स विकास निगम को मिला विदेश भर्ती एजेंट लाइसेंस ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम सिक्‍योरटी गार्ड व सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जून को हिमाचल में लोगों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति की जा रही सुनिश्चितः मुख्यमंत्री हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
 

प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को ठुकराया,  भाजपा को दिया समर्थन : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 12, 2024 20:21 PM IST
प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को ठुकराया,  भाजपा को दिया समर्थन : जयराम ठाकुर

शिमला, 12 जून। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया है। यह सुक्खू सरकार को नकारने जैसा है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस को नकार दिया। 68 में से 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दी। प्रदेश के ज़्यादातर मंत्री और सीपीएस तो अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े ही साथ ही मुख्यमंत्री की अपनी सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सहयोग स्नेह देने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया।

 

हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीते विधायक सुधीर शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने के लिए उनके विधानसभा स्थित कार्यालय पहुंचे। जयराम ठाकुर में उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भारी वृद्धि हुई। एक तरफ़ जहां कांग्रेस से मंडी लोकसभा सीट भाजपा ने जीती वहीं मुख्यमंत्री के गृहज़िला की बड़सर और धर्मशाला की सीट भी जीती। लोकसभा में कांग्रेस से एक सीट तो विधानसभा में कांग्रेस से दो सीट छिनी है। अब सदन में भाजपा विधायकों की संख्‍या बढ़ कर 27 हो गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और ज़्यादा हो जाएगी।  

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है। पिछले तीन दिन के अंदर प्रदेश में पाँच जघन्य हत्याकांड हो चुके हैं। बिलासपुर में बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद, काँगड़ा में बालिका की दराट से काटकर हत्या के बाद ऊना में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और अब चंबा के सलूणी में आईबी के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है। प्रदेश में इस तरह की अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इस तरह की घटनाओं के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए काम करें। लोगों का जीवन भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।

 

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

 डिप्‍टी सीएम ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

भेंटवार्ता : डिप्‍टी सीएम ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

चियोग कुश्ती मेला में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, नशे से दूर रहने की अपील की

उत्‍सव : चियोग कुश्ती मेला में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, नशे से दूर रहने की अपील की

उप-राष्ट्रपति का शिमला आगमन पर राज्‍यपाल और सीएम ने किया अभिनंदन

प्रवास : उप-राष्ट्रपति का शिमला आगमन पर राज्‍यपाल और सीएम ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए,आरकेएमवी शिमला रहा प्रथम

विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए,आरकेएमवी शिमला रहा प्रथम

VIDEO POST

View All Videos
X