घुमारवीं(बिलासपुर), 14 सितंबर। केंद्र सरकार के सौजन्य से खेलो इंडिया फिट इंडिया के तहत हिमाचल प्रदेश की पहली मलखम्ब व्यायामशाला का शुभारम्भ जिला बिलासपुर के घुमारवीं में किया गया। इसकी स्थापना मलखम्ब एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश इन्दोलिया ने की है। रमेश इन्दोलिया ने बताया कि मलखम्ब हमारी संस्कृति योग व जिम्नास्टिक का ऐसा मिला जुला रूप है जो प्राचीन काल से देश मे प्रचलित है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में शारीरिक व्यायाम ही है, जिसमें लकड़ी के एक स्तम्भ को आधार बना कर विभिन मुद्रायें प्रदर्शित की जाती हैं और संतुलन साधा जाता है।
morepic2
इस खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने प्राचीन काल से चले आ रहे खेल को बढ़ावा देने का कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश के आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंकि घुमारवीं में प्रदेश की पहली मलखम्ब व्यायाम शाला खोली जा रही है।
morepic1
उन्होंने बताया कि अन्य खेलों की भांति ही इस खेल में भी खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकते हैं। इस खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। देश में अब तक 210 खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये हर वर्ष दिए जा रहे हैं। इस खेल के लिए 5 कोच नियुक्त किये जा चुके हैं। अभी तक देश मे 100 मलखम्ब व्यायामशाला (सेंटर )खोली जा चुकी हैं तथा जल्द ही 187 और नई व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए तीन व्यायाम शालाएं देने का भी ऐलान किया। इसके तहत पहली व्यायाम शाला घुमारवीं में खोली गई है। इस अवसर पर ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं में इस व्यायामशाला के खोलने पर खुशी जाहिर की है तथा ऐतिहासिक क्षण बताया गया है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट