Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

रामपुर से रोहड़ू जा रही चलती बस पर गिरा पत्‍थर, दो सवारियां घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 08, 2021 20:21 PM IST
रामपुर से रोहड़ू जा रही चलती बस पर गिरा पत्‍थर, दो सवारियां घायल

रामपुर(शिमला), 08 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रामपुर में एक बस पर तकलेच के समीप पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। इससे बस में सवार दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को तकलेच में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक निजी बस एचपी66-2684 रामपुर से रोहडू़ की ओर जा रही थी। जैसे ही दोपहर सवा दो बजे के करीब जब बस तकलेच के साथ लगते डमराली क्षेत्र में पहुंची तो पहाड़ी से एक पत्थर छत फाड़कर बस के अंदर आ गया। गनीमत यह रही कि यह सीधा किसी सवारी को नहीं लगा।

 

इस दुर्घटना में रंजीत सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी दलाश, तहसील आनी, जिला कुल्लू और दीप सिंह पुत्र धाली राम निवासी गांव नेहरा, तहसील रामपुर जिला शिमला घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने अस्‍पताल पहुंच कर घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2-2 हजार रुपये दिए। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज किए।

VIDEO POST

View All Videos
X